17 दिसम्बर 2023, रविवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

श्री गणेशाय नम:

17 दिसम्बर 2023, रविवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

🙏🙏श्रीरामजानकी विवाहोत्सव की हार्दिक बधाई 🙏🙏

17 दिसम्बर 2023, रविवार का दैनिक पंचांग

🔅 तिथि पंचमी 08:41 PM

🔅 नक्षत्र श्रवण प्रातः 07:52 तदुपरांत धनिष्ठा रात्रिशेष 06:16

🔅 करण :

                बव 06:47 AM

                बालव 06:47 AM

🔅 पक्ष शुक्ल

🔅 योग हर्शण +00:34 AM

🔅 वार रविवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 06:47 AM

🔅 चन्द्रोदय 10:24 AM

🔅 चन्द्र राशि मकर

🔅 सूर्यास्त 05:13 PM

🔅 चन्द्रास्त 09:37 PM

🔅 ऋतु हेमंत
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1945 शोभकृत

🔅 कलि सम्वत 5125

🔅 दिन काल 10:32 AM

🔅 विक्रम सम्वत 2080

🔅 मास अमांत मार्गशीर्ष

🔅 मास पूर्णिमांत मार्गशीर्ष

☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित 11:24:18 - 12:06:30

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त 03:37 PM - 04:19 PM

🔅 कंटक 09:59 AM - 10:42 AM

🔅 यमघण्ट 12:48 PM - 01:30 PM

🔅 राहु काल 03:42 PM - 05:01 PM

🔅 कुलिक 03:37 PM - 04:19 PM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 11:24 AM - 12:06 PM

🔅 यमगण्ड 11:45 AM - 01:04 PM

🔅 गुलिक काल 02:23 PM - 03:42 PM

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल पश्चिम
☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

☀ चन्द्रबल

🔅 मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर, मीन

❤💛विशेष ~ पंचक आरंभ, सौर पौष मासारम्भ, श्रीरामजानकी विवाहोत्सव, विवाह पंचमी, श्रीपंचमी व्रत, पश्चिम दिशा में बुधास्त। 💛❤

❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤

17 दिसम्बर 2023, रविवार का दैनिक राशिफल

मेष (Aries): आज आप दुखी रहेंगे। शारीरिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। धन का निवेश करनेवाले संभलकर चलें। लेकिन लाभ कम ही होगा। आवश्यक दस्तावेजों का ध्यान रखें। मध्याहन के बाद कार्य का प्रारंभ करने में सरलता रहेगी। पारिवारिक वातावरण में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों का प्रसंग बनेंगे। अधिक खर्च पर अंकुश रखना होगा। मित्रों के साथ बाहर जा सकते हैं।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 1

वृषभ (Tauras): व्यावहारिक कार्यों को निपटाने के लिए आज का दिन शुभ है। बुजुर्गों और मित्रों के साथ मिलना होगा। नए मित्र भी बनेंगे। संतान की प्रगति से मन पुलकित होगा। पर्यटन या प्रवास का योग है। स्वजनों के पीछे धन खर्च होगा। उनके साथ मतभेद भी रहेंगे। स्वभाव में उदासीनता रहेगी। कोर्ट-कचहरी से संभलकर चलें। आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में फिर भी सक्रिय रहेंगे।

शुभ रंग = केशरी

शुभ अंक : 6

मिथुन (Gemini): व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन शुभ है। सफलता मिलने के साथ ही उगाही का धन भी प्राप्त होगा। पिता और बुजुर्गों से लाभ होगा। लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि रहेगी। अधिकारियों की शुभ दृष्टि व्यवसाय में सफलता और लाभ दिलवाएगी। मित्रों से लाभ होगा। मध्याहन के बाद किसी रमणीय स्थल पर जाने का आयोजन बनेगा। धन लाभ का योग है।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

कर्क (Cancer): दिन के प्रारंभ में मानसिक तनाव और अशांति रहेगी। शारीरिक रूप से आलस्य और शिथिलता रहेगी। पेट संबंधी बीमारी होगी। भाग्य साथ नहीं दे रहा है ऐसा अनुभव होगा। संतान के विषय में भी चिंता अधिक रहेगी, परंतु मध्याहन के बाद मन में प्रसन्नता और शरीर में स्फूर्ति का अनुभव होगा। उगाही का धन प्राप्त होगा। मान-प्रतिष्ठा और उच्च पद प्राप्त होगा।

शुभ रंग = गुलाबी

शुभ अंक : 5

सिंह (Leo): मध्यम फलदायी रहेगा आज का दिन। आचार-विचार पर संयम बरतने और अनैतिक कार्यों से दूर रहने की सलाह देते हैं। शारीरिक और मानसिक श्रम अधिक रहेगा। अस्वस्थता हो सकती है। आकस्मिक धन लाभ होगा लेकिन निरर्थक खर्च करना पड़ेगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें। नकारात्मकता को भी अपने से दूर रखने का प्रयास करें।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 8

कन्या (Virgo): सामाजिक दृष्टि से आपको यश-कीर्ति और मान-सम्मान प्राप्त होगा। व्यवसायिक क्षेत्र में आपके भागीदारों के लिए समय अनुकूल है। मनोरंजन के क्षेत्र में आपका दिन आनंदपूर्ण बीतेगा। व्यापारियों को उगाही का धन मिलने की संभावना है। मध्याहन के बाद स्वास्थ्य नरम-गरम हो सकता है। आकस्मिक लाभ होने की संभावना है। आध्यात्मिक चिंतन मन को शांति देगा।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 1

तुला (Libra): किसी भी कार्य को आप दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ करेंगे। मन को शांत रखें। घर में वातावरण शांतिप्रद रहेगा। वाणी पर संयम रखें। कलाकारों के लिए आज का दिन शुभ है। कला को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। मनोरंजन के वातावरण में आज आप बहुत आनंदित रहेंगे और इसमें आप के मित्र और संबंधी सहयोग देंगे। ख्याति प्राप्त होगी।

शुभ रंग = फीरोजा

शुभ अंक : 6

वृश्चिक (Scorpio): आज आपको साहित्यिक प्रवृत्ति करना रुचिकर लगेगा। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। शेयर-सट्टे में लाभ होगा। मनोबल दृढ़ और आत्मविश्वास भरपूर होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय प्राप्त होगी। फिर भी प्रत्येक कार्य को शांति से करिएगा। व्यवसाय में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 8

धनु (Sagittarius): आज सावधानी बरतें। माता के स्वास्थ्य में हो रहा परिवर्तन और परिवार का अनिच्छनीय वातावरण आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डालेगा। धन और कीर्ति की हानि होगी। लेकिन मध्याहन के बाद आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। स्वभाव में प्रेम भाव में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ है।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

मकर (Capricorn): जीवनसाथी के साथ व्यवहार अधिक मधुरतापूर्ण होगा। मित्रों के साथ पर्यटन पर जाने का आयोजन बना पाएंगे। भाईयों और स्नेहीजनों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। मध्याहन के बाद आकस्मिक दुर्घटनाओं के कारण अस्वस्थ महूसस करेंगे। मकान और स्थावर संपत्ति के दस्तावेजों का ध्यान रखें।

शुभ रंग = केशरी

शुभ अंक : 8

कुंभ (Aquarius): अपने खर्च पर आपको संयम रखना होगा। साथ-साथ क्रोध और जिह्वा पर भी संयम रखें जिससे किसी के साथ वाद-विवाद में उग्रता न हो जाए और साथ-साथ नकारात्मक विचार भी मन से दूर हो जाए। मध्याहन के बाद आपके विचारों में स्थिरता दिखाइ देगी। परिवार में सुख-शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा। कार्य-सफलता मिलेगी।

शुभ रंग = फीरोजा

शुभ अंक : 2

मीन (Pisces): आज आपके घर में धार्मिक कार्य होंगे। परिवार में आनंदमय वातावरण रहेगा। कार्य सफलता मिलेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नए कार्य के लिए शुभ दिन है। मध्याहन के बाद आपके स्वभाव में क्रोध अधिक रहेगा। परिवारजनों के साथ अधिक वाद-विवाद न करें। खान-पान में भी ध्यान रखें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

शुभ रंग = गुलाबी

शुभ अंक : 5 
प्रेम सागर पाण्डेय , नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष} रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना,निःशुल्क परामर्श ~ शनिवारदूरभाष ~ 9122608219/ 8877323328
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ