7 दिसम्बर 2023, गुरूवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

श्री गणेशाय नम:

7 दिसम्बर 2023, गुरूवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

7 दिसम्बर 2023, गुरूवार का दैनिक पंचांग

🔅 तिथि दशमी रात्रिशेष 02:51
🔅 नक्षत्र हस्त समस्त दिन/रात्रि
🔅 करण :

                वणिज 04:11 PM

                विष्टि 04:11 PM

🔅 पक्ष कृष्ण

🔅 योग आयुष्मान 11:59 PM

🔅 वार गुरूवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 06:45 AM

🔅 चन्द्रोदय +01:45 AM

🔅 चन्द्र राशि कन्या

🔅 सूर्यास्त 05:15 PM

🔅 चन्द्रास्त 01:11 PM

🔅 ऋतु हेमंत
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1945 शोभकृत

🔅 कलि सम्वत 5125

🔅 दिन काल 10:36 AM

🔅 विक्रम सम्वत 2080

🔅 मास अमांत कार्तिक

🔅 मास पूर्णिमांत मार्गशीर्ष

☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित 11:19:32 - 12:01:57

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त 09:54 AM - 10:37 AM

🔅 कंटक 02:09 PM - 02:51 PM

🔅 यमघण्ट 07:04 AM - 07:47 AM

🔅 राहु काल 01:00 PM - 02:19 PM

🔅 कुलिक 09:54 AM - 10:37 AM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 03:34 PM - 04:16 PM

🔅 यमगण्ड 06:22 AM - 07:42 AM

🔅 गुलिक काल 09:01 AM - 10:21 AM

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल दक्षिण

☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

☀ चन्द्रबल

🔅 मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन

💛💛💛💛💛💛💛💛💛💛❤❤

7 दिसम्बर 2023, गुरूवार का दैनिक राशिफल

मेष (Aries): सुखमय दांपत्य जीवन के साथ-साथ बाहर घूमने-फिरने और मनपसंद भोजन मिलने का योग है। आयात-निर्यात से जुड़े व्यापारियों को लाभ और सफलता मिलेगी। आपकी खोई हुई वस्तु वापस मिल सकती है। प्रिय व्यक्ति के साथ सुखद अनुभव प्राप्त करेंगे। आर्थिक लाभ और वाहन सुख की संभावना है। वाद-विवाद से दूर रहना हितकर है।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

वृषभ (Tauras): आपका आज का दिन शुभफलदायक साबित होगा। निर्धारित कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। अधूरे कार्य पूरे होंगे। शारीरिक, मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। आर्थिक लाभ होगा। ननिहाल पक्ष की ओर से आनंदपूर्ण समाचार मिलेंगे। बीमारी में राहत महसूस होगी। नौकरीपेशा वालों को नौकरी में लाभ होगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

मिथुन (Gemini): आज संतान और जीवनसाथी के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता होगी। वाद-विवाद या चर्चा में गहरे न उतरना हित में रहेगा। आत्मसम्मान को ठेस पहुंच सकती है और स्त्री मित्रों द्वारा खर्च या नुकसान होने की संभावना है। पेट संबंधी बीमारियों से तकलीफ होगी। नए कार्य की शुरुआत और प्रवास न करने के लिए कहते हैं।

शुभ रंग = फीरोजा

शुभ अंक : 6

कर्क (Cancer): शारीरिक-मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। छाती में दर्द या किसी विकार से परिवार में अशांति रहेगी। स्त्री मित्र के साथ मनमुटाव और तकरार होने की संभावना है। सार्वजनिक रूप से मानहानि होने से दुःख का अनुभव करेंगे। समय से भोजन नहीं मिलेगा। अनिद्रा के शिकार होंगे। धन खर्च और अपयश मिलने का योग है।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

सिंह (Leo): कार्य सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय का नशा आपके दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा, जिससे आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। भाई-बहनों के साथ मिलकर घर पर कोई आयोजन करेंगे। मित्रों, स्नेहीजनों के साथ यात्रा का योग है। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ, प्रियजनों की मुलाकात से खुशी होगी। शांत मन से नए कार्यों को आरंभ करेंगे। अचानक भाग्यवृद्धि हो सकती है।

शुभ रंग = गुलाबी

शुभ अंक : 8

कन्या (Virgo): परिवार में आज आनंद का वातावरण रहेगा। वाणी की मधुरता और न्यायप्रिय व्यवहार से आप लोकप्रियता प्राप्त करेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। मिष्टान्न भोजन मिलेगा। विद्यार्थियों के विद्याध्ययन के लिए अनुकूल समय है। मौज-शौक के साधनों के पीछे खर्च होगा। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहने की सलाह देते हैं।

शुभ रंग = फीरोजा

शुभ अंक : 6

तुला (Libra): अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर न खोएं। शारीरिक, मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। मनोरंजन की प्रवृत्तियों में दोस्तों और परिजनों के साथ भाग लेंगे। आर्थिक लाभ होगा। सुंदर भोजन वस्त्र और वाहन सुख की प्राप्ति होगी। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात और कार्य सफलता का योग है। दांपत्य जीवन में विशेष मधुरता रहेगी।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

वृश्चिक (Scorpio): आज आपके विदेश में बसनेवाले स्नेहीजन या मित्रों की तरफ से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आमोद-प्रमोद की में पैसे खर्च होंगे। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ निकटता के पल व्यतीत करेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में संभलकर कार्य करना उचित रहेगा। ऑफिस में स्त्री वर्ग से लाभ होने की संभावना है।

शुभ रंग = गुलाबी

शुभ अंक : 8

धनु (Sagittarius): प्रेम का सुखद अनुभव प्राप्त होगा। आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक दृष्टि से आज लाभ का दिन है। गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। मित्रों, विशेष रूप से स्त्री मित्रों से लाभ और प्रवास का आयोजन होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। व्यापार में वृद्धि और लाभ होगा। वैवाहिक योग है। मांगलिक कार्य होंगे। उत्तम भोजन मिलने की संभावना है।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

मकर (Capricorn): व्यवसाय के क्षेत्र में धन, मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में भी आपका परिश्रम रंग लाएगा। घर, परिवार और संतान के मामले में आनंद और संतोष का अनुभव करेंगे। व्यवसायिक कार्य के संबंध में दौड़-धूप रहेगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी और सरकार तथा मित्रों, संबंधियों से लाभ होगा।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

कुंभ (Aquarius): आज आप खुद को अस्वस्थ महसूस करेंगे। काम करने में उत्साह का अभाव रहेगा। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों से बचकर रहें। प्रतिस्पर्धियों के साथ दलील में उतरना उचित नहीं है। मौज-शौक के पीछे विशेष खर्च होगा। यात्रा का योग है। विदेश गमन की संभावनाएं पैदा होंगी तथा विदेश से समाचार मिलेगा। संतान की चिंता रहेगी।

शुभ रंग = फीरोजा

शुभ अंक : 6

मीन (Pisces): आकस्मिक धन लाभ का योग है। व्यापारी वर्ग के रुके हुए पैसे वापस मिलेंगे। आज आपको शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखने की सलाह देते हैं। खर्च अधिक रहेगा। अनैतिक कामवृत्ति मुसीबत में डाल सकती है। आध्यात्मिक विचार और व्यवहार आपको कुमार्ग पर जाने से रोकेंगे।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

प्रेम सागर पाण्डेय , नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष} रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना,निःशुल्क परामर्श ~ शनिवारदूरभाष ~ 9122608219/ 8877323328

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ