मानवता हित जीवन जीना

मानवता हित जीवन जीना

मानवता हित जीवन जीना, मानवता हित मरना,
धर्म सनातन हमें सिखाता, अपना धर्म वही है।
वसुधैव कुटुंब की अवधारणा, सर्वे संतु निरामया,
धर्म स्थापना हित दुष्ट दलन, अपना धर्म वही है।
नारी को देवी सा पूजें, करें बुजुर्गों का सम्मान,
राष्ट्र धर्म हो सदा शीर्ष पर, अपना धर्म वही है।
कर्म रहे प्रधान नहीं फल की चिंता, गीता का संदेश,
आत्म चिंतन से ब्रह्म ज्ञान प्राप्ति, अपना धर्म वही है।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ