भरोसा नही

भरोसा नही

इंसान का इंसान को
ही भरोसा नहीं है।
मौत का भी अब
किसी को भरोसा नहीं।
कब किसकी आ जाये
कोई कहा सकता नहीं।
अब तो चलते फिरते भी
छोड़कर चले जा रहे है।।


हँसते हुए निकले थे
सुबह अपने घर से वो।
शाम हुई तो इंतजार था
उनके वापिस आने का।
पर एकाएक संदेश आया
की वो अब नही रहे।
इस कल युग और
मोह माया के संसार में।।


कैसे हँसता खिल खिलता हुआ
परिवार देखते देखते मिट गया।
पत्नी बच्चे और माँ बाप का
सहारा कैसे उनसे छिन गया।
विधाता का भी खेल देखो
बड़ा ही निराला है।
कब किसको और कहाँ से
अपने पास बुला लेता है।।


जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना"
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ