Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

15 जनवरी 2024, सोमवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

श्री गणेशाय नम:

15 जनवरी 2024, सोमवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

15 जनवरी 2024, सोमवार का दैनिक पंचांग


🔅 तिथि चतुर्थी 09:29 AM

🔅 नक्षत्र : शतभिषा 12:43 PM

🔅 करण :

                बव 03:37 PM

                बालव 03:37 PM

🔅 पक्ष शुक्ल

🔅 योग वरियान 11:10 PM

🔅 वार सोमवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 06:42 AM

🔅 चन्द्रोदय 09:39 AM

🔅 चन्द्र राशि कुम्भ

🔅 सूर्यास्त 05:18 PM

🔅 चन्द्रास्त 09:36 PM

🔅 ऋतु शिशिर
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1945 शोभकृत

🔅 कलि सम्वत 5125

🔅 दिन काल 10:42 AM

🔅 विक्रम सम्वत 2080

🔅 मास अमांत पौष

🔅 मास पूर्णिमांत पौष
☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित 11:37:33 - 12:20:23

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त 12:20 PM - 01:03 PM

🔅 कंटक 08:46 AM - 09:29 AM

🔅 यमघण्ट 11:37 AM - 12:20 PM

🔅 राहु काल 07:57 AM - 09:18 AM

🔅 कुलिक 02:28 PM - 03:11 PM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 10:11 AM - 10:54 AM

🔅 यमगण्ड 10:38 AM - 11:58 AM

🔅 गुलिक काल 01:19 PM - 02:39 PM

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल पूर्व

☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद

☀ चन्द्रबल

🔅 मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु, कुम्भ

❤💛विशेष ~ भद्रा दिन 09:29 तक, मकर राशि मे सूर्य का प्रवेश दिन 08:42 से, उत्तरायण सूर्य, शिशिर ऋतु प्रारंभ, खरमास समाप्ति,मकर संक्रान्ति खिचड़ी पर्व, पोंगल [दक्षिण भारत], विट्ट [आसाम]।💛❤

❤💛💛💛💛💛💛💛💛💛💛❤

15 जनवरी 2024, सोमवार का दैनिक राशिफल

मेष (Aries): आज आपका दिन अनुकूल है। स्वस्थ तन-मन से आज सारे कार्य पूरे कर पाएंगे। परिणामस्वरूप आपमें ऊर्जा और उत्साह छलकेगा। लक्ष्मीजी की कृपा आप पर रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ आनंद में समय बीतेगा। माता से लाभ होगा। मित्र और स्नेहीजनों के मिलने से घर में खुशी का वातावरण रहेगा।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

वृषभ (Tauras): आज का दिन सावधानीपूर्वक बिताएं। मन में अनेक प्रकार की चिंताएं रहेंगी। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिजनों से विरोध होगा। आज प्रारंभ किए हुए सभी कार्य अपूर्ण रहेंगे। फिजूलखर्ची हो सकती है। दुर्घटना से सावधान रहें। गहन परिश्रम के बाद भी आज फल प्राप्ति कम रहेगी।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

मिथुन (Gemini): आपके लिए बहुत लाभप्रद है आज का दिन। अविवाहितों को जीवनसाथी मिलने का योग है। धन प्राप्ति के लिए शुभ दिन है। मित्रों से मुलाकात होगी और उनसे लाभ भी हो सकता है। पत्नी और पुत्र से लाभ होगा। उत्तम भोजन सुख मिलेगा। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। नौकरी-व्यापार में लाभ और आय में वृद्धि हो सकती है।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 7

कर्क (Cancer): हर काम आज सरलतापूर्वक संपन्न होगा। नौकरी में उच्च पदाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पदोन्नति होने के योग हैं। उच्चाधिकारियों से महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। परिजनों से भी मुक्त मन से विचार-विमर्श होगा। गृह-सज्जा की दिशा में भी आप नए कार्य करेंगे। दफ्तर के कार्य संदर्भ में यात्रा के योग हैं। माता से संबंध सुदृढ़ रहेंगे। सरकार से भी लाभ होगा।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

सिंह (Leo):
आज निर्धारित कार्यों की ओर ध्यान दें, ऐसा सूचित करते हैं। धार्मिक और मांगलिक कार्यों में दिन बीतेगा। आप थोड़े क्रोधित रहेंगे जिस वजह से मानसिक अशांति होगी। संतान की तरफ से भी चिंतित रहेंगे और व्यवसाय में बाधा उपस्थित होगी। विदेश स्थित स्वजनों से समाचार मिलेंगे।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

कन्या (Virgo):
किसी नए कार्य का आज श्रीगणेश न करें। आरोग्य संभालें और बाहर खाना-पीना टालें। आज क्रोधित अधिक रहेगा इसलिए वाणी पर संयम रखें। परिजनों से उग्र बर्ताव के कारण मनदुख न हो जाए इसका खास ध्यान रखें। बहुत अधिक धन का व्यय होगा। पानी से बचें और सरकार विरोधी प्रवृत्तियों व झगड़े टंटों से दूर रहें।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

तुला (Libra):
आपका दिन आनंद-प्रमोद में बीतेगा। विपरीत लिंग के पात्र आपके जीवन में छाए रहेंगे। नए वस्त्रों की खरीदी होगी और वस्रालंकार के प्रसंग भी आएंगे। तन, मन की तंदुरस्ती अच्छी रहेगी। लोगों के बीच मान-सम्मान मिलेगा। भोजन सुख भी उत्तम है।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 7

वृश्चिक (Scorpio):
गृहस्थ जीवन में शांति और आनंद का वातावरण होगा। शारीरिक व मानसिक आरोग्य भी सुदृढ़ होगा। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। स्त्री मित्रों से भेंट होगी और मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। धन लाभ होगा और रुके हुए कार्य़ पूर्ण होंगे।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

धनु (Sagittarius):
यात्रा प्रवास टालें, क्योंकि पेट संबंधी समस्या हो सकती है। संतान के आरोग्य व अभ्यास संबंधी चिंता से मन व्याकुल होगा। कार्य में असफलता से निराशा भी होगी। क्रोध की भावना पर संयम रखें। साहित्य-कला के प्रति आज आपकी रुचि रहेगी। प्रिय पात्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा। तार्किक और बौद्धिक चर्चा से दूर रहें।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

मकर (Capricorn):
आज आपका शारीरिक स्वास्थ्य और मनोदशा अच्छी नहीं रहेगी। परिवार में झगड़े के वातावरण से खिन्नता होगी। शरीर में स्फूर्ति और ऊर्जा का अभाव रहेगा। निजी सम्बंधियों से मनमुटाव हो सकते हैं। चैन की नींद नहीं आएगी। सामाजिक मानहानि की संभावना है, इसलिए पानी से दूर रहें। प्रतिकूल परिस्थिति में व्यग्रतापूर्ण दिन बीत सकता है।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

कुंभ (Aquarius): आज आप मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे। मन पर छाए चिंता के बादल दूर होने से मन में उत्साह का संचार होगा। घर में भाई-बहनों के साथ मिलकर कोई नया कार्य करेंगें। मित्रों और स्वजनों से भेंट होगी। छोटे प्रवास का आयोजन भी हो सकता है। भाग्यवृद्धि होगी और प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय भी प्राप्त होगी।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 7

मीन (Pisces):
आपको खर्च के साथ ही क्रोध और वाणी पर भी संयम रखने की सूचना देते हैं। आज योग कुछ इस प्रकार हैं कि किसी के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। स्वजनों के साथ खटपट होने की संभावना है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। नकारात्मक विचारों के मन में न आने दें।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9 
प्रेम सागर पाण्डेय , नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष} रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना,निःशुल्क परामर्श ~ शनिवार दूरभाष ~ 9122608219/ 8877323328
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ