मैं कविता की हूंकारो से
मैं कविता की हूंकारो से, गगन उठाया करता हूं।सोया सिंह जंगल का राजा, शेर जगाया करता हूं।
वाणी का आराधक बन, दीप जलाया करता हूं।
मन मंदिर में पूजन का, थाल सजाया करता हूं।
मैं कविता की हूंकारों से गीत वतन के गाता हूं।
देशभक्ति की धारा में जन मन जोश जगाता हूं।
राष्ट्रदीप ले स्वाभिमान के भाव सजाया करता हूं।
मन मंदिर में दिव्य प्रेम के दीप जलाया करता हूं।
शौर्य पराक्रम ओज भरी वीरों की ललकारो को।
महासमर में कूद पड़े उन रणवीरों सरदारों को।
देशभक्ति की धारा में उन देशभक्त दीवानों को।
वंदन करती लेखनी सब मातृभूमि मतवालों को।
भारत मां की जयकारों से गगन गुंजाया करता हूं।
खनखनाती शमशीरो की झंकार सुनाया करता हूं।
लेखनी दीपक ले अंधकार मिटाया करता हूं।
राष्ट्रधारा में रणवीरों के गीत गाया करता हूं।
दुर्गम बर्फीली घाटी में अटल खड़े सेनानी जो।
आग उगलते शोलों में रक्तरंजित हल्दीघाटी को।
बलिदानी पथ का मैं राही समर में बढ़ता जाता हूं।
शीश चढ़ाये मातृभूमि सपूतों को शीश नवाता हूं।
उठो वीर जवानों जागो अंगार सुनाने आया हूं।
भारत मां के लाल जगो मैं तुम्हे जगाने आया हूं।
देशप्रेम की बहाकर गंगा फर्ज निभाने आया हूं।
लेखनी दीपक लेकर अंधकार मिटाने लाया हूं।
ओज भरी हुंकार लिए फनकार सुनाने आया हूं।
वीरो रणधीरों में साहस जोश जगाने लाया हूं।
शौर्य पराक्रम ओज भरा रणवीरों की ललकारो में।
बलशाली हो महारथी खूब जोश भरा तलवारों में।
मात पिता गुरु सेवा का धरा संस्कारों की माता है।
माटी का कण कण चंदन सबकी भाग्यविधाता है।
राष्ट्रधारा बस देशहित में नित गीत तराने गाता हूं।
वंदे मातरम वंदे मातरम भारत माँ शीश नवाता हूं।
सिंधु की लहरों से मन में, उमंग जगाया करता हूं।
पावन गंगा धारा सी, कविता मैं गाया करता हूं।
कब आएंगे राम हमारे, मैं राह सजाया करता हूं।
सुंदर शब्द सुमन लेकर, पथ में बिछाया करता हूं।
रमाकांत सोनी सुदर्शन
नवलगढ़ जिला झुंझुनू राजस्थान
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com