Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

इसके राम उसके राम

इसके राम उसके राम

जो मन सुमिरै उसके राम ‼️


कौशल्या के नंदन बनकर,
चाँद खिलौना लेते राम‼️


शिव धनुष की प्रत्यंचा बाँधें,
जनक सुता सीता के राम‼️


दशरथ के वचनों को थामे,
कैकयी की कसमों के राम ‼️


शबरी के जूठे बेर खाकर
हर भाव-भेद मिटाते राम ‼️


केवट जिनके चरण पखारे,
नाव लखन संगतारैं राम ‼️


भाई भरत का मान बढ़ाते,
चरण पादुका देते राम ‼️


अरण्य वन में सिया बिन तड़पे,
जटायु से पता पूछते राम ‼️


रामसेतु की महिमा अद्भुत,
पत्थर भी तैराते राम ‼️


हनुमान के हृदय में बसते,
लंका पर विजय कराते राम‼️


भव से सबको पार उतारें
त्रेता युग के राजा राम ‼️


महिमा राम की पता न हो तो,
कहकर देखो, जय श्री राम ‼️

.अयोध्या में सदा विराजे 🏹 जय श्री राम
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ