Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

धरा से गगन, सब मगन ही मगन है

धरा से गगन, सब मगन ही मगन है,

अयोध्या में श्री राम का आगमन है।
सज रह सभी, गला गाँव घर द्वारे,
अलौकिक बना प्रभु राम का भवन है।


सुर्यवंशी रघुकुल शिरोमणि, श्री राम आये,
संग वानर सेना और हनुमान सीता लखन हैं।
महल में प्रतीक्षारत, कौशल्या केकैयी सुमित्रा,
मात मिलन को व्याकुल, श्री राम के नयन हैं।


मदन सी छवि, श्री राम पर सुशोभित,
पवन से गतिवान, संग हनुमान शोभित।
नयनलोचन संग, लखन- माँ जानकी,
लगते दिवा में भी, राम सुन्दर सपन हैं।

डॉ अ कीर्ति वर्द्धन
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ