7 फ़रवरी 2024, बुधवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

श्री गणेशाय नम:

7 फ़रवरी 2024, बुधवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

7 फ़रवरी 2024, बुधवार का दैनिक पंचांग

🔅 तिथि द्वादशी 10:33 AM

🔅 नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा रात्रिशेष 02:21

🔅 करण :

                तैतिल 02:04 PM

                गर 02:04 PM

🔅 पक्ष कृष्ण

🔅 योग वज्र +02:52 AM

🔅 वार बुधवार

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 06:30 AM

🔅 चन्द्रोदय +05:11 AM

🔅 चन्द्र राशि धनु

🔅 सूर्यास्त 05:30 PM

🔅 चन्द्रास्त 02:37 PM

🔅 ऋतु शिशिर

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1945 शोभकृत

🔅 कलि सम्वत 5125

🔅 दिन काल 11:07 AM

🔅 विक्रम सम्वत 2080

🔅 मास अमांत पौष

🔅 मास पूर्णिमांत माघ
☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित कोई नहीं

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त 11:41 AM - 12:26 PM

🔅 कंटक 04:08 PM - 04:52 PM

🔅 यमघण्ट 08:43 AM - 09:28 AM

🔅 राहु काल 12:03 PM - 01:27 PM

🔅 कुलिक 11:41 AM - 12:26 PM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 07:14 AM - 07:59 AM

🔅 यमगण्ड 07:53 AM - 09:17 AM

🔅 गुलिक काल 10:40 AM - 12:03 PM

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल उत्तर
☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद

☀ चन्द्रबल

🔅 मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुम्भ, मीन

❤💛विशेष ~ प्रदोष व्रत, तिल द्वादशा। 💛❤

❤💛❤❤❤❤❤❤❤❤💛❤

7 फ़रवरी 2024, बुधवार दैनिक राशिफल

मेष (Aries): उच्च अधिकारियों के साथ आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी। सरकारी लाभ प्राप्त होने की संभावना है। कार्यालय से जुड़े कार्य के लिए प्रवास के योग हैं। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। घर के वातावरण में सकारात्मक परिवर्तन करने का प्रयास करेंगे। हर कार्य का निर्णय व्यवहारिक रूप से विचार करने के बाद लें। अधिक कार्यभार के कारण शिथिलता का अनुभव होगा।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 1

वृषभ (Tauras): आज का दिन मिश्र फलदायी रहेगा। व्यापारी अपने व्यापार में धन लगाकर नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे और भविष्य के लिए योजना भी बना पाएंगे। विदेशगमन की संभावना भी है। किसी धार्मिक स्थल की भेंट से सात्विकता में वृद्धि होगी। फिर भी स्वास्थ्य संभालें। कार्यभार आज कुछ अधिक रहेगा।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 2

मिथुन (Gemini): अशुभ घटनाओं की संभावना अधिक होने से सावधानी बरतें। रोगी का इलाज या शल्यचिकित्सा टाल दें। क्रोध करने से अपनी ही हानि होने की संभावना है। दिमाग को शांत रखें। मानहानि न हो इसका ध्यान रखें। शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे, इसलिए वाणी पर संयम रखकर वाद-विवाद टालें। खर्च अधिक होने से आर्थिक रूप से तंगी का अनुभव होगा।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

कर्क (Cancer): आज का दिन मित्रों और स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक बिता सकेंगे। मनोरंजक प्रवृत्तियों का भी आनंद प्राप्त होगा। व्यापार के क्षेत्र में भी लाभ होने की संभावना अधिक है। भागीदारों से भी लाभ होगा। छोटा सा प्रवास या पर्यटन की स्मृति लंबे समय तक बनी रहेगी। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

सिंह (Leo): मानसिक रूप से चिंता से मन व्यग्र रहेगा। शंका और उदासी भी मन पर छाए रहेंगे। इसलिए आज मन भारी रहेगा। किसी कारणवश दैनिक कार्यों में विघ्न आ सकता है। व्यवसाय में सहकर्मियों का सहयोग आज नहीं के बराबर मिलेगा। उच्च अधिकारी से भी संभलकर चलिएगा। श्रमपूर्वक किए गए कार्य का परिणाम उचित न मिलने पर निराशा मन पर छाई रहेगी।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 5

कन्या (Virgo): आज विद्यार्थियों के लिए समय कठिन है। संतान के विषय में आपको चिंता बनी रहेगी। शेयर-सट्टे में संभलकर चलें। मन में खिन्नता का अनुभव होगा। आज बौद्धिक चर्चा में न उतरने की सलाह देते हैं। वाहन और शत्रु से सजग रहना हितकर होगा अतः अध्यात्मिक विषय को महत्व दे शत्रु निर्बल होगा।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

तुला (Libra): आज आप शारीरिक रूप से शिथिलता और मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव करेंगे। माता के विषय में चिंता रहेगी। स्थावर संपत्ति से सम्बंधित दस्तावेजी कार्य सावधानी से करें। प्रवास को आज संभव हो तो टाल दें। पारिवारिक वातावरण में कलह बना रहेगा। सामाजिक रूप से अपमानित न होना पड़े इसका ध्यान रखें।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 2

वृश्चिक (Scorpio): आज आपके लिए लाभदायी दिन है। आज आर्थिक लाभ होने के साथ-साथ भाग्य में भी लाभ होगा। स्नेहीजनों के साथ सम्बंधों में प्रेम की अधिकता रहेगी। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय शुभ है। छोटे से प्रवास का आयोजन आप कर पाएंगे। मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 1

धनु (Sagittarius): आज आपका मन दुविधा में फंसा रहेगा ऐसा। पारिवारिक वातावरण क्लेशपूर्ण रहेगा। निर्धारित कार्यों को पूर्ण न कर पाने से मन में हताशा भी बनी रहेगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को आज न लेने की सलाह देते हैं। घर या व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

मकर (Capricorn): आज आप धार्मिक रूप से पूजन विधिे कर पाएंगे। पारिवारिक वातावरण मंगलमय रहेगा। मित्रों, स्नेहीजनों से आपको उपहार प्राप्त होंगे। व्यावसायिक और व्यापार के स्थान पर आपका प्रभाव बना रहेगा। आपके कार्य से उच्च अधिकारीगण भी संतुष्ट होंगे। आपके कार्य आज सरलता से पूर्ण होंगे। अनुकूल स्थिति का लाभ ले सकें तो अच्छा रहेगा। शारीरिक कष्ट से दूर रहें।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

कुंभ (Aquarius): आज शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता बनी रहेगी। परिवारजनों के साथ कलह होने की संभावना है। धन की लेनदेन या पूंजी निवेश करते समय ध्यान रखें। अदालती कार्यवाही में संभलकर चलिएगा। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। किसी का भला अपनी हानि होने पर भी आप कर पाएंगे। वाणी और क्रोध पर संयम बरतें। अकस्मात का योग है।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

मीन (Pisces): आज आकस्मिक धन लाभ की संभावना अधिक है। संतान के विषय में शुभ समाचार प्राप्त होंगे। बचपन के या पुराने मित्रों के साथ भेंट होने से आनंद छाया रहेगा। नए मित्रों से भी संपर्क हो पाएगा जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा। सामाजिक प्रसंग के लिए कहीं बाहर जाने का अवसर प्राप्त होगा। व्यवसायिक क्षेत्र में आर्थिक रूप से लाभ होगा। प्रवास या पर्यटन की संभावना है।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4
प्रेम सागर पाण्डेय , नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष} रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना,निःशुल्क परामर्श ~ शनिवार दूरभाष ~ 9122608219/ 8877323328
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ