Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

बसन्त आगमन

बसन्त आगमन

ऋतु परिवर्तन,
पीत पत्तों का रुदन
नव श्रष्टि का सृजन।


पशु पक्षियों का कलरव
मानव के मन मे हलचल
भोरों का बढ़ता गुंजन
उपवन मे बढ़ती थिरकन।


शिशिर ऋतु का हुआ अंत
नई फसलों का शुरू आगमन
घर घर मे उत्सव भारी
बसंत आगमन की तैयारी।


जीवन के प्रति करे उमंगित
बसन्त आगमन करे तरंगित
जीवन मे रस भर देता
मन मे खुशियाँ भर देता।


नव श्रष्टि को अंकुरित करता
जीवन मे आशाएँ भरता
उपवन मे पुष्पों को भरता
भोरों को गुंजन देता।


जीवन को गति देता
परिवर्तन का करता स्वागत
नव श्रष्टि का करता सृजन
बसन्त आगमन-बसन्त आगमन।

डॉ अ कीर्तिवर्धन
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ