Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

आचार्यश्री याद आयेंगे

आचार्यश्री याद आयेंगे

कलयुग के भगवान् थे गुरुदेव
बहुत अब याद आओगे।
देखो सूना हुआ अब कलयुग
किसी हम अब पुकारेगे।
कलयुग के भगवान् थे गुरुदेव...।।


वर्षो से ज्ञान की ज्योति जलाई
ज्ञान की गंगा बहाई।
ज्योत धर्म की तुमने गुरुदेव
सब के दिलों में जलाई।
तुम्हें कैसे अब देखेंगे
बहुत तुम याद आओगे।
कलयुग के भगवान् थे गुरुदेव
बहुत अब याद आओगे।।


जीवन लगाया धर्म साधना में
खुद का कल्याण करने।
राहे में मिले तुम्हें जो भी
सबको गले से लगाया।
धर्म साधना से ही तुमने
सिध्द शिला को है पाया।
कलयुग के भगवान् थे गुरुदेव
बहुत अब याद आओगे।।


कितने हीरे जैसे मुनिगण गुरुदेव
तुमने दिये है इस युग को।
जैन ध्वज को जो अब आगे
फेराते रहेंगे इस युग में।
आपके इस धरोहर को
वो और आगे को बढ़ायेगे।
कलयुग के भगवान् थे गुरुदेव
बहुत अब याद आओगे।।


जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ