Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

सनातन के विरूद्ध बोलने वालो सुन लो,

सनातन के विरूद्ध बोलने वालो सुन लो,

रामचरितमानस पर पत्थर न उछालो।
हम पत्थर को पानी पर तैरा सकते हैं,
टुकड़े टुकड़े खेल न खेलो, धर्म सँभालो।


जिस दिन हम अपनी करनी पर आ जायेंगें,
तुमको तुम्हारी औक़ात, धर्म का मर्म बतायेंगे।
ईसा मूसा ने कब किसका साथ दिया है,
अम्बेडकर का लिखा, तुमको पढवायेंगें।


वेद पुराणों को पहले जाकर पढ़ लो,
लिखे रहस्य विद्वानों से ज़रा समझ लो।
किसने लिखी ऋचाएँ वेदों में बतलाना,
मनुस्मृति का सार हृदय में पहले रच लो।


मनुस्मृति को देखा नहीं कभी जिन्होंने,
धर्म का अर्थ गहा नहीं कभी जिन्होंने,
राम नाम की महिमा जो जान सके ना,
ज़हर उगलते सच को पढ़ा नहीं जिन्होंने।

अ कीर्ति वर्द्धन
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ