Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

महिला समाजसेवियों को सम्मानित किया मानव अधिकार रक्षक

महिला समाजसेवियों को सम्मानित किया मानव अधिकार रक्षक

दिव्य रश्मि संवाददाता जितेन्द्र कुमार सिन्हा की खबर |

मानव अधिकार रक्षक ने राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व संध्या पर 21 महिला समाजसेवियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। उक्त जानकारी मानव अधिकार रक्षक के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। उक्त अवसर पर मानव अधिकार रक्षक ने बुधवार को पटना के रामलखन पथ क्षेत्र में स्थित द फुड फैक्टरी रेस्टोरेंट में
एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी विकास वैभव, अशोक नगर के वार्ड पार्षद पिंकी यादव थे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मानव अधिकार रक्षक की संस्थापिका रीता सिन्हा एवम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रितु कुमारी द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
संस्थापिका रीता सिन्हा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिलाओं की समाज में सहभागिता पर प्रकाश डाली। वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रितु कुमारी ने उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं के संबंध में चर्चा की।

उन्होंने बताया कि भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी विकास वैभव ने महिलाओं के संबंध में मानव अधिकार रक्षक की पहल पर प्रकाश डालते हुए भूरी भूरी प्रशंसा की। वार्ड पार्षद पिंकी यादव ने संस्था के गतिविधियों की चर्चा करते हुए संस्था के कार्यशैली प्रशंसा की।

महिला दिवस के उपलक्ष्य में लगभग 21 महिला समाजसेवियों को सम्मानित किया गया जिनमें मंजू कुमारी, प्रियंका मिश्रा, अर्चना, रंजन, किरण, श्रद्धा, रुबी झा, रमा गुप्ता, प्रेरणा गौरव, माला देवी, नेहा गुप्ता, ज्योति कुमारी, नेहा कुमारी, खुश्बू पाण्डेय, शोभा प्रमुख थे। समारोह में कुछ युवा सदस्य निरंजन कुमार, अनिल कुमार, संतोष कुमार, रवि कुमार, अक्षय कुमार को भी सम्मान पत्र देकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सम्मानित किया गया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ