ईश्वर का साथ

ईश्वर का साथ

अब न गमों से
हमें डर लगता है।
न खुशी का मुझे
कोई एहसास होता है।
क्योंकिं मेरा दिल तो
प्रभु भक्ति में रहता है।
इसलिए मैं इन सबसे
बहुत ही दूर रहता हूँ।।

जब वो ही मेरे साथ है
तो किस बात का है डर।
मुझे पूरा है भरोसा
अपने उस ईश्वर पर।
जो पग पग पर साथ है
मेरी रक्षा के लिए।
तो क्यों रहूँ मैं उदास
अपनी इस जीवन में।।

भक्ति में बहुत शक्ति होती है
जो अपना असर दिखती है।
और मरने वाले इंसान की
सोच को जिंदा रखती है।
तभी तो मृत्य इंसान को
प्रभु से जीवित करवा लेती है।
और सावित्री और सत्यभान
की याद हमें दिलाती है।।

रखो रब पर तुम विश्वास
तेरा मालिक देगा साथ।
बस अपनी आस्था को
कम नहीं होने देना।
तेरा ईश्वर तुझे नहीं करेगा
जीवन में कभी भी निराश।
बस सच्चे मन से करो
सदा उन्हें तुम याद..।।

जय जिनेंद्र

संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ