बच्चों के नाम पत्र

बच्चों के नाम पत्र

माँ बाप से बढ़कर
दुनियां में नही कुछ और।
इनके ही चरणों में
बसते चारों धाम।
करके इनकी सेवा
पुण्य कामा लो तुम।
पुत्र होने का तुम भी
फर्ज निभा दो।।


हमने अपना सब कुछ
लगा दिया बच्चों पर।
माँ बाप होने का
फर्ज निभा दिया हमने।
जितना कर सकते थे
उतना किये हमें।
और अपने बच्चों को
काबिल बना दिया।।


अब बारी है बच्चों की
क्या वो करते हैं।
अपने बेटे होने का
फर्ज निभाते हैं।
या दुनियां की चमक में
वो खो जाते है।
और बीबी बच्चों तक
सीमित हो जाते है।।


कए न सके यदि तुम
माँ बाप की सेवा।
तो हाल तुम्हारा भी
हमारे जैसा ही होगा।
ये चक्र दुनियां का बेटे
आगे भी चलेगा।
तेरी करनी का फल
तुमको को भी मिलेगा।।


रखना ये पत्र बच्चों
तुम बहुत संभालकर।
याद आयेगे माँ बाप
तुम्हें उस वक्त।
जब ये सब होगा बेटे
तुम्हारे साथ तब।
फिर अपनी गलती का
तुम्हें एहसास हो जायेगा।।


जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ