सुनो कहानी एक पेड़ की

सुनो कहानी एक पेड़ की

सुनो कहानी एक पेड़ की, क्या क्या वह दे जाता है,
धूल सोखता हवा साफ़ कर हमको जीवन दे जाता है। 
एक वर्ष में सात सौ किलो, ऑक्सीजन देने वाला, 
आघात स्वयं पर सहता ज़हरीली कार्बन पी जाता है।
तापमान को करे नियंत्रित, परिन्दों को घर देने वाला,
मानव की ज़रूरत हित फल फूल औषधि दे जाता है।
पडे ज़रूरत ईंधन की या चाह इमारती लकड़ी की,
नहीं आपसे कुछ लेता जीवन अर्पित कर जाता है।

डॉ अ कीर्ति वर्द्धन
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ