Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

टिम- टिमाते दीपकों को

टिम- टिमाते दीपकों को 

डॉ रामकृष्ण मिश्र
टिम- टिमाते दीपकों को 
और थोड़ा स्नेह  देना।। 
 अँधेरे की राजनीतिक  अंधता को रोशनी दे
कुलबुलाते संशयों  को शान्ति कारी चासनी दे
हौसलों की बातियों को प्रेरणा का गेह देना।। 

उज्ज्वला मुस्कान में निर्भय प्रणय का शुभ निमंत्रण
अविश्मर्य प्रतीति के उन्नयन का संभव नियंत्रण। 
लोक हित में अंकुरित  अनुभाव निस्संदेह देना।। 

क्षणिक सुख की कामना अंतर्विरोधी वासनाएँ
अन्तत: संघर्षशील  विमर्षकारी चेतनाएँ
बिछा देती हैं जहाँ तन नीर वाही मेह देना।। 
***********रामकृष्ण
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ