15 जून 2024, शनिवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

श्री गणेशाय नम:

15 जून 2024, शनिवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

15 जून 2024, शनिवार का दैनिक पंचांग

🔅 तिथि नवमी रात्रिशेष 01:00

🔅 नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी 07:48 AM

🔅 करण :

                बालव 01:21 PM

                कौलव 01:21 PM

🔅 पक्ष शुक्ल

🔅 योग व्यतीपात 08:09 PM

🔅 वार शनिवार

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 05:13 AM

🔅 चन्द्रोदय 12:41 PM

🔅 चन्द्र राशि कन्या

🔅 सूर्यास्त 06:47 PM

🔅 चन्द्रास्त +00:45 AM

🔅 ऋतु ग्रीष्म
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1946 क्रोधी

🔅 कलि सम्वत 5126

🔅 दिन काल 01:43 PM

🔅 विक्रम सम्वत 2081

🔅 मास अमांत ज्येष्ठ

🔅 मास पूर्णिमांत ज्येष्ठ
☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित 11:22:37 - 12:17:33

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त 04:58 AM - 05:53 AM

🔅 कंटक 11:22 AM - 12:17 PM

🔅 यमघण्ट 03:02 PM - 03:57 PM

🔅 राहु काल 08:24 AM - 10:07 AM

🔅 कुलिक 05:53 AM - 06:48 AM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 01:12 PM - 02:07 PM

🔅 यमगण्ड 01:33 PM - 03:16 PM

🔅 गुलिक काल 04:58 AM - 06:41 AM

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल पूर्व
☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

☀ चन्द्रबल

🔅 मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन

❤💛विशेष ~ महेश नवमी [महेश्वरी समाज], मिथुन राशि मे सूर्य का प्रवेश दिन 07:20 से।

❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤

15 जून 2024, शनिवार दैनिक राशिफल

मेष (Aries): आज आपको वाणी और व्यवहार में संयम रखने और रागद्वेष से दूर रहने की सूचना देते हैं। अपने छिपे हुए शत्रुओं से संभलकर रहें। रहस्यमयी बातों में आपको रुचि रहेगी और गूढ़ विद्याओं की ओर आकर्षण अधिक रहेगा। प्रवास में अनपेक्षित बाधाएं खड़ी हो सकती हैं इसलिए आज संभवतः प्रवास टालें। किसी नए कार्य की शुरुआत न करें। आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त होने के योग हैं।

शुभ रंग = गुलाबी

शुभ अंक : 1

वृषभ (Tauras): आज का दिन शुभ फलदायी है। आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेगें। मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। परिजन और संबंधियों के साथ अधिक समय बीतेगा। सामाजिक जीवन में आप सफलता और यश प्राप्त कर पाएंगे। विदेश से या दूर रहने वाले लोगों से अच्छे समाचार मिलने के योग हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। वैवाहिक सुख मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ होगा।

शुभ रंग = बैंगनी

शुभ अंक : 3

मिथुन (Gemini): आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। खर्च होगा, लेकिन वह निरर्थक नहीं होगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्य में यश की प्राप्ति होगी। स्त्री मित्रों से भेंट होगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। व्यर्थ उग्रता टालने का प्रयास करें, नहीं तो कार्य बिगड़ सकते हैं। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग = नीला

शुभ अंक : 6

कर्क (Cancer): आज के दिन थोड़ी सावधानी रखें। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन उचित नहीं है। अशांति और उद्वेग मन पर छाया रहेगा। पेट दर्द से परेशानी होगी। आकस्मिक धन खर्च होगा। प्रियपात्रों से चोट पहुंच सकती है। अधिक कामुकता आपके मानभंग का कारण न बने इसका ध्यान रखें। संभवतः यात्रा प्रवास टालें।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

सिंह (Leo): आपका दिन पूर्णतः शुभ नहीं है। परिजनों के साथ ऐसी घटना हो सकती है जिससे आपके दिल को तकलीफ हो। आप शारीरिक और मानसिक रुप से अस्वस्थ्य रहेगें। नकारात्मक विचार परेशान करेंगे। नींद पूरी नहीं होगी। संवेदनशीलता अधिक रहेगी। समयानुसार भोजन की व्यवस्था नहीं हो सकेगी। नौकरी करने वालों को चिंता रहेगी। जमीन, जायदाद के कार्यों में सावधानी रखें।

शुभ रंग = गुलाबी

शुभ अंक : 1

कन्या (Virgo): आज आपको किसी भी कार्य में बिना सोचे-समझे हिस्सा लेने से मना करते हैं। साथियों के साथ अच्छी तरह से समय बीतेगा। भावनात्मक सम्बंधों से आप नरम हो जाएंगें। मित्रों और स्वजनों से भेंट होगी। भाई-बहनों से लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों का आप सामना कर पाएंगे। गूढ़ तथा रहस्यमय आध्यात्मिक बातों में सिद्धि मिलेगी।

शुभ रंग = नीला

शुभ अंक : 6

तुला (Libra): आपका मन आज दुविधाओं में उलझा रहेगा। नए कार्यों का प्रारंभ करना हितकर नहीं है। संबंधों में औपचारिकता रखें अन्यथा मनमुटाव होने की संभावना है। व्यवहार में जिद्द छोड़ें। प्रवास न करना हितकर है। आर्थिक लाभ होगा। परिजनों के साथ वाद-विवाद में न उतरें। किसी भी महत्वपूर्ण विषय पर आज निर्णय न लें। स्वास्थ्य संभालिएगा।

शुभ रंग = बैंगनी

शुभ अंक : 3

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन सामान्य रहेगा। तन-मन की प्रसन्नता और सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। परिजनों के साथ आनंद-उल्लास में समय बीतेगा। मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिलने से मन अति प्रसन्न होगा। प्रियजनों के साथ हुई भेंट सफल रहेगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आनंददायक प्रवास की संभावना है। उत्तम वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 8

धनु (Sagittarius): आज का दिन कुछ कष्टदायक होने से थोड़ा संभलकर चलने की सूचना देते हैं। परिजनों के साथ मनमुटाव के प्रसंग उपस्थित होंगे। स्वभाव में आवेश के कारण किसी से विवाद न हो इसका ध्यान रखें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। दुर्घटना से संभलें। धन का खर्च अधिक होगा। कोर्ट-कचहरी के प्रश्नों में सावधानी से कदम उठाएं। व्यर्थ के कार्यों में शांति नष्ट हो सकती है।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

मकर (Capricorn): सामाजिक कार्यों से आपको लाभ होगा। मित्रों और संबंधियों से हुई भेंट लाभदायी सिद्ध होगी। विवाह के प्रश्नों पर आज कम प्रयास से सफलता मिल सकती है। शुभ प्रसंग का आयोजन होगा। पुत्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी भी वस्तु को खरीदने के लिए आज का दिन शुभ है। शेयर-सट्टे में आर्थिक लाभ होगा। पत्नी के स्वास्थ्य के विषय में कुछ चिंता रहेगी।

शुभ रंग = बैंगनी

शुभ अंक : 3

कुंभ (Aquarius): आपका हर कार्य आज सरलतापूर्वक संपन्न होगा जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। ऑफिस और व्यवसाय स्थल पर अनुकूल परिस्थिति बनेगी और बड़ी सफलता भी मिल सकती है। उच्च पदाधिकारियों और बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा जिससे आप मानसिक तनाव से मुक्त रहेंगे। गृहस्थ जीवन आनंददायी रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

शुभ रंग = नीला

शुभ अंक : 6

मीन (Pisces): दिन की शुरुआत अशांति से होगी। शारीरिक रूप से थकान का अनुभव होगा। उच्च अधिकारियों के साथ संभलकर कार्य करें। संतान के विषय में चिंता सताएगी। व्यर्थ खर्च होगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें। पेट संबंधी बीमारी हो सकती है। भाग्य साथ न देता हुआ प्रतीत होगा। नकारात्मक विचार आपके मन पर हावी न हो जाएं इसका विशेष ध्यान रखें।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9
प्रेम सागर पाण्डेय , नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष} रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना,निःशुल्क परामर्श ~ शनिवारदूरभाष ~ 9122608219/ 8877323328
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ