संपूर्ण क्रांति मंच ने आपातकाल विरोध दिवस सह संपूर्ण क्रांति स्वर्ण जयंती समारोह मनाया

संपूर्ण क्रांति मंच ने आपातकाल विरोध दिवस सह संपूर्ण क्रांति स्वर्ण जयंती समारोह मनाया
उपसंपादक जितेन्द्र कुमार सिन्हा की कलम से।
संपूर्ण क्रांति मंच, बिहार द्वारा संपूर्ण क्रांति स्वर्ण जयंती समारोह सह आपातकाल विरोध दिवस का आयोजन बुधवार को पटना के 46, कौटिल्य नगर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संपूर्ण क्रांति मंच के अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने किया।
अध्यक्षीय भाषण करते हुए अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि तत्कालीन केन्द्र सरकार ने आपात काल लागू करने के बाद बड़े-बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया था, यहां तक कि प्रेस की आजादी भी छिन ली थी। जिन मूल्यों को स्थापित करने के लिए जय प्रकाश नारायण ने आंदोलन की शुरूआत की थी, वे अभी भी वर्तमान हैं तथा इस अवसर पर जय प्रकाश नारायण के सिद्धांतों पर चलने के संकल्प के साथ ही जन-जन में प्रसारित करने की आवश्यकता है। संपूर्ण क्रांति मंच भी यह संकल्प लिया गया।
उक्त अवसर पर मंच के उपाध्यक्ष श्यामल किशोर, महासचिव जय प्रकाश गौतम, लक्खीसराय की शोभा देवी, बांका के जगत भारती, नवादा के कपिल देव मिस्त्री, नवगछिया के राजेन्द्र राय,  बेगूसराय के महेन्द्र साव, कैमूर के कालिका सिंह, सासाराम के ब्रज किशोर श्रीवास्तव, सहरसा के महेन्द्र हाजरा, खगड़िया के भोली जी, लखीसराय के बालेश्वर यादव, खगड़िया के रमेश झा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में अन्य प्रमुख लोगों में रामानन्द पोद्दार, कैलाश केसरी, भीम गुप्ता, सच्चिदानंद, उमेश मंडल, मन कपिलदेव प्रसाद, राज किशोर सिंह, रामल किशोर वधिक', राजेन्द्र प्रसाद शामिल थे।
लक्खीसराय के प्रो० गोपाल केशरी ने अपने धन्यवाद ज्ञापन में आगत विभिन्न जिलाओं के जे०पी० आंदोलन सेनानियों को धन्यवाद देते हुए सभा की समाप्ति की घोषणा की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ