ऐसी तस्वीर देख आंखें भर आती हैं।

ऐसी तस्वीर देख आंखें भर आती हैं।

मन को तड़पाती और दिल को रूलाती हैं।।
एक ओर जहाँ भयंकर धूप और गर्मी है।
गरीब परिवारों को पीने के लिए पानी तक की कमी है।।
गरीब का बच्चा खाली बाल्टी लिए जाता है।
सरकारी नल को सुखा देख मुर्छित हो जाता है।।
अमीरों के घर में सावर का पानी,
यों ही बहता जाता है।
उन के घर में आदमी को कौन कहे,
घर का पालतू कुत्ता भी, सावर तले नहाता है।।
वाह री हमारी सरकार और सरकारी योजनाएँ,
कहने को यहाँ सरकारी पैसा लुटाया जाता है।
पर विडम्बना यह है कि इतने खर्च के बावजूद,
गरीब पीने का पानी नहीं पाता है।।
देश की राजधानी से लेकर,
चारो तरफ पीने की पानी के लिए हाहाकार मचा है।
इससे बड़ा संकट देश में और क्या होगा,
खासकर गरीब के लिए और क्या बचा है।।
अरे देश के नेताओं और कार्यपालकों,
अब भी समय है, कुछ तो शर्म करो।
पानी के टैंकर पर केवल पहरा बैठाने से कुछ नहीं होगा,
गरीबों को पीने का पानी कैसे मिलेगा, शीघ्र उपाय करो।। 
 जय प्रकाश कुंअर
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ