Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

जब भी कोई धांधली का मामला,

जब भी कोई धांधली का मामला,

देश में उभर कर आता है।
अनचाहे सुझाव और टिप्पणियों का,
झड़ी सा लग जाता है।।
घटना कैसे और क्यों घटा,
इसे कोई समझ नहीं पाता है।
सरकार तुरंत त्यागपत्र और मुआवजा दे,
यह नारा बुलंद होने लग जाता है।।
पीड़ित कितना गंवा चुका है,
दिल की बात कौन समझ पाएगा।
यह प्रजातंत्र है अब मामला यह,
संसद तक जरूर जाएगा।।
नेतागिरी और सरकारी प्रक्रिया में,
मामला और भी उलझता जाएगा।
पीड़ित बेचारा सब कुछ खोकर,
दर दर भटकता रह जाएगा।।
यह कैसी हमदर्दी जो पीड़ित का,
मुख्य तथ्य से ध्यान भटका दे।
अपनी नेतागिरी चमकाने के लिए,
दूसरों का जीवन अंधकारमय बना दे।।
हर धांधली का यथाशीघ्र,
समाधान होना चाहिए।
पीड़ितों की समस्या सुलझाने हेतु,
देश में स्वत: प्रशासन का ध्यान होना चाहिए।। 
 जय प्रकाश कुवंर
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ