आत्म विश्वास

आत्म विश्वास

इंसान की स्वयं से ही
सदा ही जंग होती है।
दिलमें है आत्म विश्वास
तो हर जंग को जीतते है।
और हर पड़ाव को हम
पार कर जाते है।
क्योंकि इंसान का विश्वास ही
उसकी शक्ति होता है।।

मुसीबत का पहाड़,
कितना भी बड़ा हो।
पर मन का यकीन,
उसे भेद देता है।
मुसीबतों के पहाड़ों को,
ढह देता है।
जो आत्म विश्वास के कारण
ही संभव होता है।।

सांसारिक उलझनों में,
उलझा रहने वाला इंसान।
स्वयं के आत्म विश्वास से
उलझनों को सुलझा लेता है।
और हर परस्थितियों से
बहार निकाल आता है।
ये सब आत्म विश्वास के
कारण ही कर पाता है।।

सफलता की कहानियाँ
लिखता है इंसान।
बड़े बड़े पहाड़ों को
गिरा देता है इंसान।
और बहुमूल्य हीरा को
खान से निकाल लेता है।
ये सब काम स्वयं के
आत्म विश्वास से ही होता है।।

रखो यकीन अपने,
आत्मबल पर तुम।
तुम्हारी किस्मत निश्चित
ही बदल जायेंगी।
और जिंदगी भी तेरी
बहुत रंगीन हो जायेगी।
तब तेरा आत्म विश्वास ही
तेरी कहानी बतायेगा।।

जय जिनेन्द्र
संजय जैन "बीना" मुम्बई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ