जीवन का हिसाब

जीवन का हिसाब

जिनको हम खोज रहे है।
वो सबके दिलमें बसते है।
बस श्रध्दा और भक्ति से।
उन्हें महसूस करो बस तुम।।


दर्शन उनके मिल जायेंगे।
जिस दिन दिल मिल जायेगा।
तेरी करनी का फल तुमको।
इसी जीवन में मिल जायेगा।।


अब तुमको हे मानव बस।
अपना उदार भाव रखना है।
जाने अंजाने में भी तुमको।
नहीं किसी को सताना है।।


ऐसा अगर तू कर पायेगा।
मानव जीवन बदल जायेगा।।
और मोक्षमार्ग का द्वारा भी।
तेरे लिए खुल जायेंगे।।


किये थे पूर्व जन्म में कुछ।
इसलिए पा लिया मनुष्य जन्म।
अब अगले भव की सोच।
और करो तुम अपने कर्म।।


बहुत कुछ खोकर के तुम।
बहुत कुछ पा सकते हो।
और अपनी करनी के कारण।
मोक्षगति को पा सकते हो।।


जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना"
 मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ