हिंदू जनजागृति समिति की ओर से देशभर में 67 स्थानों पर, और पटना जिले में चित्रगुप्त बिहार समाज, अनिसाबाद में गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन !

हिंदू जनजागृति समिति की ओर से देशभर में 67 स्थानों पर, और पटना जिले में चित्रगुप्त बिहार समाज, अनिसाबाद में गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन !

  • गुरुपूर्णिमा के माध्यम से समाज में हिंदू राष्ट्र स्थापना के कार्य में सक्रिय हो जाइए ! – हिंदू जनजागृति समिति

पटना : महान हिंदू संस्कृति का रक्षण एवं संवर्धन करने का सर्वोच्च कार्य गुरु-शिष्य परंपरा के कारण संभव हुआ। ऐसी तेजस्वी गुरु-शिष्य परंपरा का स्मरण करने के लिए और समाज में हिंदू राष्ट्र स्थापना के कार्य के लिए प्रेरणा निर्माण करने के लिए हिंदू जनजागृति समिति की ओर से इस वर्ष 21 जुलाई 2024 के दिन देशभर में 67 स्थानों पर, और चित्रगुप्त बिहार समाज, अनिसाबाद, पटना जिले में गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया है।
श्रीकृष्ण-अर्जुन, समर्थ रामदासस्वामी-शिवाजी महाराज, आर्य चाणक्य-चंद्रगुप्त, रामकृष्ण परमहंस-स्वामी विवेकानंद द्वारा किए गए कार्यों के कारण धर्मस्थापना का कार्य और राष्ट्र उद्धार का कार्य हुआ। गुरुओं की कृपा प्राप्त करने के लिए हमें गुरुओं के धर्मस्थापना के यानी हिंदू राष्ट्र स्थापना के कार्य को अपनाना चाहिए। इसके बारे में विस्तृत विवेचना हो, इसके लिए हिंदू जनजागृति समिति की ओर से पटना जिले में निम्नलिखित स्थान पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
रविवार 21 जुलाई 2024, समय: शाम 3 बजे इस महोत्सव में श्री व्यासपूजन और पूज्य भक्तराज महाराज की प्रतिमा का पूजन (गुरुपूजन) किया जाएगा। ‘आनंद प्राप्ति और रामराज्य की स्थापना के लिए साधना’ इस विषय पर मान्यवर वक्ताओं का मार्गदर्शन होगा। इस महोत्सव में ‘स्वसंरक्षण वीडियो’ विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। विविध विषयों पर आध्यात्मिक, राष्ट्र और धार्मिक ग्रंथों की प्रदर्शनी, साथ ही राष्ट्र-धर्म विषयक पोस्टर प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ