पूरी दुनिया सनातन के पीछे भाग रही है

पूरी दुनिया सनातन के पीछे भाग रही है,

हमारे धर्म ग्रंथों को पढ़कर जाग रही है।
जीवन मृत्यु अध्यात्म का सार जानने को,
आस्था से ही ईश्वर, तम को त्याग रही है।


हार जाते डॉक्टर जब मरीज़ के इलाज में,
कहते हैं जाइए अब ईश्वर की शरण में।
धर्म की हर बात में छिपे रहते गूढ़ रहस्य,
तर्क की कसौटी पर विज्ञान की शरण में।


पीपल में देवता अंध विश्वास बताते,
गाय को माता कहा तो मज़ाक़ उड़ाते।
प्रकृति का संरक्षण वेदों में बताया गया,
भू गगन वायु अग्नि नीर भगवान बनाते।


दिमाग़ की खिड़कियाँ दरवाज़े खोलिए,
शास्त्रों के ज्ञान को कसौटी पर तौलिए।
देखी नहीं शक्ल शास्त्रों की आज तक,
उसकी बात सुनकर कुछ भी न बोलिए।

अ कीर्ति वर्द्धन
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ