Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

हे भोलेनाथ ! जय शिवशंकर!!

हे भोलेनाथ ! जय शिवशंकर!!

अंजनी कुमार पाठक
हे भोलेनाथ !जय शिवशंकर!!
जो भी तेरी शरण मेँ आया
मनमाँगा वर वो है पाया
तेरी कृपा बरसती है सब पर!
हे भोलेनाथ !जय शिवशंकर!!
विष का तू ने पान किया है
जग का तू कल्याण किया है
जटा से बहती गँग निरन्तर!
हे भोले नाथ !जय शिवशंकर!!
तेरी महिमा अपरम्पार है
भाँग बेलपत्र कनेर श्रृंगार है
सिर पर शशि गले मेँ विषधर!
हे भोलेनाथ !!जय शिवशंकर!!
हे नीलकँठाय वाम देवाय
ज्ञान भूताय अनँत धर्माय
त्रिनेत्राय तत्पुरुषाय हे प्रलयँकर !
हे भोलेनाथ !जय शिवशंकर !!


हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ