१४ जुलाई २०२४, रविवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

१४ जुलाई २०२४, रविवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|
श्री गणेशाय नम: !! दैनिक पंचांग !!
☀ 14 - जुलाई - 2024
☀ पंचांग    
🔅 तिथि अष्टमी 02:19 PM
🔅 नक्षत्र चित्रा 08:08 PM
🔅 करण बव 05:28 PM
🔅 पक्ष शुक्ल  
🔅 योग शिव 06:15 AM
🔅 वार रविवार  

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ    
🔅 सूर्योदय 05:16 AM  
🔅 चन्द्रोदय 12:15 PM  
🔅 चन्द्र राशि कन्या  
🔅 सूर्यास्त 06:44 PM  
🔅 चन्द्रास्त 11:44 PM  
🔅 ऋतु वर्षा  

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष    
🔅 शक सम्वत 1946 क्रोधी
🔅 कलि सम्वत 5126  
🔅 दिन काल 01:35 PM  
🔅 विक्रम सम्वत 2081  
🔅 मास अमांत आषाढ  
🔅 मास पूर्णिमांत आषाढ  

☀ शुभ और अशुभ समय    
☀ शुभ समय    
🔅 अभिजित 11:28:06 - 12:22:28
☀ अशुभ समय    
🔅 दुष्टमुहूर्त 04:54 PM - 05:48 PM
🔅 कंटक 09:39 AM - 10:33 AM
🔅 यमघण्ट 01:16 PM - 02:11 PM
🔅 राहु काल 05:01 PM - 06:43 PM
🔅 कुलिक 04:54 PM - 05:48 PM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 11:28 AM - 12:22 PM
🔅 यमगण्ड 11:55 AM - 01:37 PM
🔅 गुलिक काल 03:19 PM - 05:01 PM
☀ दिशा शूल    
🔅 दिशा शूल पश्चिम  

☀ चन्द्रबल और ताराबल    
☀ ताराबल  
🔅 भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती  
☀ चन्द्रबल  
🔅 मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन  
❤️💛विशेष ~ महिषघ्नी व्रत [देवी भागवत]।💛❤️
❤️💛 14 जुलाई 2024, रविवार💛❤️ 
मेष (Aries): साहित्य सृजन और कलात्मक अभिगम में वृद्धि करने के लिए आज का दिन शुभ है। स्नेहीजन के साथ हुई भेंट से आपका मन प्रसन्न होगा। मध्याहन के बाद घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा। शत्रु और प्रतिस्पर्धियों की भावनाओं के साथ आपकी भावनाओं का संघर्ष होगा। कार्यालय में तथा ऊपरी अधिकारियों के समक्ष सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। 
शुभ रंग = गुलाबी
शुभ अंक : 1

वृषभ (Tauras): आज माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। स्थावर संपत्ति के दस्तावेज के पत्रों पर हस्ताक्षर करना टालें। नकारात्मक विचारों से बंधकर चलिएगा। परंतु मध्याहन के बाद आप के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। सृजनात्मकता में आज वृद्धि होगी। आज आप के हाथों से कोई धार्मिक कार्य होगा। 
शुभ रंग = हरा
शुभ अंक : 3

मिथुन (Gemini): आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। भाईयों के साथ मेलजोल से लाभ होगा। मित्रों और स्वजनों से भी भेंट होगी। मध्याहन के बाद मन में नकारात्मक विचारों से बेचैनी रहेगी। समयानुसार भोजन नहीं मिलेगा। आज कुछ अधिक ही भावुकता का अनुभव होगा। घर का वातावरण उग्र रहेगा। जमीन के पत्रों पर हस्ताक्षर करने से पहले सोच-विचार कर लें। बहुत अधिक भावुक न बनने की सलाह देते हैं। 
शुभ रंग = लाल 
शुभ अंक : 5

कर्क (Cancer): आज का दिन आप के लिए लाभ लेकर आएगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। वाणी की सुंदर शैली से आज आप का कार्य सरलता से संपन्न हो जाएगा। मध्याहन के बाद प्रवास या पर्यटन के आयोजन कर पाएंगे। सहयोगियों के साथ निकटता का अनुभव होगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज मन की प्रसन्नता भी आप के दिन के आनंद को बढ़ा देगी। 
शुभ रंग = गुलाबी
शुभ अंक : 1

सिंह (Leo): आज के दिन आप की कार्यपद्धति बेहतर रहेगी। बड़ों से लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में मेलजोल बना रहेगा। वाणी में उग्रता अधिक रहेगी जिसे कम करने की सलाह देते हैं। पारिवारिक वातावरण में भी मेलजोल बना रहेगा। आज खर्च अधिक न हो जाय इसका ध्यान रखें। दूर स्थित विदेशी स्वजनों, मित्रों से बहुत दिनों के बाद हो रहा व्यवहार आज के लिए आनंदप्रद और लाभदायी रहेगा। 
शुभ रंग = लाल 
शुभ अंक : 5

कन्या (Virgo): मन को आज भावना के प्रवाह में अधिक न बहने दें। भ्रांति का निराकरण करना अनिवार्य है। किसी के साथ उग्र चर्चा और झगडे़ में न पड़ें। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद न हो इसका ध्यान रखें। आय से अधिक खर्च बढ़ सकता है। परंतु मध्याहन के बाद आपको पिता और बड़ों का सहयोग मिलेगा। इससे आपके मन से चिंता का भार कम होकर मन प्रफुल्लित होगा। आरोग्य के विषय में असंतोष रहेगा।
शुभ रंग = लाल 
शुभ अंक : 5

तुला (Libra): नए कार्य का प्रारंभ न करने की सलाह देते हैं। आप का मन वैचारिक स्तर पर अटका रहेगा, जिससे मनोबल की दृढ़ता में कमी आएगी। मित्रवर्ग से आपको विशेष लाभ होगा। व्यापार से भी लाभ होगा परंतु मध्याहन के बाद भावुकता की अधिकता से आप का मन व्यग्र बनेगा। चिंता से मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। वाणी और वर्तन में संयम बनाए रखें। खर्च की मात्रा आज कुछ अधिक रहेगी।
शुभ रंग = फीरोजा
शुभ अंक : 6

वृश्चिक (Scorpio): व्यवसायिक क्षेत्र में आज आप के कार्य की बहुत प्रशंसा होगी। कार्य बहुत सरलता से पूरे होंगे। स्थावर संपत्ति के दस्तावेज हेतु दिन बहुत अनुकूल है। सरकारी कार्यवाही से सम्बंधित कार्यों में लाभ होगा। गृहस्थ जीवन में मधुरता रहेगी। मध्याहन के बाद मित्रों से लाभ होगा। दिनभर वैचारिक स्तर पर अनिश्चितता का वातावरण रहने से किसी निश्चित निर्णय पर आप नहीं आ पाएंगे। आवश्यक निर्णय मध्याहन के बाद न लें। 
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9

धनु (Sagittarius): आज किसी धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहेंगे। आपका व्यवहार भी आज कुछ न्यायप्रिय रहेगा। हानिकर कार्यों से दूर रहें। क्रोध पर संयम रखें। लेकिन मध्याहन के बाद आपका दिन बहुत अच्छा और सफलता भरा रहेगा। आपके कार्य सरलतापूर्वक पूर्ण होते रहेंगे। व्यवसाय में उच्च अधिकारियों का प्रोत्साहन आपके लिए आनंददायी सिद्ध होगा। पदोन्नति होगी। गृहस्थ जीवन में मधुरतापूर्ण वातावरण बना रहेगा।
शुभ रंग = पींक 
शुभ अंक : 8

मकर (Capricorn): आज के दिन संभलकर चलें। स्वास्थ्य के विषय में लापरवाही न करें। निषेधात्मक विचारों को हावी न होने दें। ऐसा होगा तभी आप बहुत सी हानियों में से बाहर निकल पाएंगे। आकस्मिक खर्च के लिए मानसिक रूप से तैयार रहें। फिर भी मध्याहन के बाद परिस्थिति में कुछ हलकेपन का अनुभव होगा। एक-दो धार्मिक स्थान की भेंट आपके मन को शांति प्रदान करेगी। स्वभाव में क्रोध और उग्रता रहेगी, फिर भी उस पर संयम रखना होगा।
शुभ रंग = हरा
शुभ अंक : 3

कुंभ (Aquarius): सांसारिक प्रश्नों और विषयों के लिए आप आज उदासीनवृत्ति से व्यवहार करेंगे तो अच्छा रहेगा। अदालती कार्यवाही से संभलकर चलिएगा। सामाजिक दृष्टि से अपमानित न होना पड़े इसका भी ध्यान रखें। नए कार्य का प्रारंभ न करने की आपको सलाह देते हैं। शारीरिक रूप से स्फूर्ति और प्रफुल्लितता का अभाव रहेगा। मानसिक उद्वेग रहेगा। प्रभु भक्ति और आध्यात्मिकता आपको मानसिक शांति देंगे।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9

मीन (Pisces): आपका मन आज चिंतामुक्त रहेगा। शंका-कुशंकाओं की छाया के कारण प्रफुल्लितता का अनुभव नहीं होगा। आपके कार्यो में विघ्न आएगा। सहयोगियों का साथ नहीं मिलेगा। दांपत्य जीवन में तकरार का वातावरण लंबे समय तक न रहे इसकी सावधानी रखें। व्यापार में भागीदारों से संभलकर रहें। सांसारिक विषयों से मन अलिप्त रहेगा। अदालती विषयों से दूर रहने के लिए सूचित करते हैं।
शुभ रंग = पींक 
शुभ अंक : 8
पं. प्रेम सागर पाण्डेय 
नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष परामर्श } रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना
निःशुल्क परामर्श ~ शनिवार
दूरभाष ~ 9122608219
                8877323328

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ