भारती मध्य विद्यालय लोहिया नगर में वृक्षारोपण

भारती मध्य विद्यालय लोहिया नगर में वृक्षारोपण

वृक्ष रोपण का कार्य इनर व्हील क्लब पटना के सौजन्य से आज शनिवार को भारती मध्य विद्यालय लोहिया नगर परिसर में संपन्न हुआ। शनिवार को बच्चों को कई प्रकार की गतिविधियों में शामिल किया जाता है जिसमें आज के कार्यक्रम में व्यक्तिगत सफाई, आसपास की सफाई, पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधरोपण हेतु बच्चों के बीच जागरूकता का कार्य किया गया। मौके पर इनर व्हील क्लब की ओर से सभी गणमान्य सदस्य उपस्थित थे। प्रधानाध्यापक डॉक्टर अंकेश कुमार ने अपने संबोधन में बताया कि पर्यावरण संरक्षण हेतु पर्याप्त रूप से वनों का आच्छादन करना अति आवश्यक है। अभी भारत के लगभग 24 प्रतिशत भूभाग वन्य क्षेत्र हैं,जबकि यह प्रतिशत कम से कम 33 प्रतिशत होने चाहिए। इस परिस्थिति में ग्रीनहाउस इफेक्ट को कम करने के लिए करीब 400 करोड़ पेड़ की आवश्यकता है। 140 करोड़ की जनसंख्या वाले देश में अगर 50 करोड़ नागरिक भी प्रति व्यक्ति आठ पेड़ लगाएं तो हम 400 करोड़ पेड़ लगाने के लक्ष्य को सुगमता से प्राप्त कर सकते हैं। जिस तरह से जंगलों का तेजी से विनाश हो रहा है, हमें पेड़ लगाने की आवश्यकता तो है ही, बच्चों के बीच पौधरोपण जैसे कार्यक्रम का संदेश पूरी प्रबलता के साथ जाना चाहिए क्योंकि यही हमारे देश के भविष्य हैं और जिम्मेदार नागरिक भी। इस महत्वपूर्ण संदेश के लिए इनर व्हील क्लब के सभी माननीय सदस्यों को एवं विद्यालय में पढ़ने वाले सभी बच्चों को उन्होंने धन्यवाद दियाऔर कहा कि और भी मौके पर इस तरह के पेड़ लगाने के कार्यक्रम बार-बार किए जाएंगे, जिससे राष्ट्र को हरा भरा बनाया जा सके और पर्यावरण संरक्षण व संतुलन स्थापित करने में राष्ट्र के प्रति एक गिलहरी प्रयास किया जा सके।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ