Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

फूलों का रंग

फूलों का रंग

फूलों का रंग लाल होता है।
खुशबू का रंग नही होता है।
बागो का रंग हरा होता है।
पर मोहब्बत का रंग नही होता।।


दिल का रंग लाल होता है।
करने वालों का रंग नही होता।
प्रेम दिवस का रंग लाल होता है।
लेकिन प्यार का रंग नही होता।।


जो करते है मोहब्बत को यारो।
उन्हें रंग का एहसास नही होता।
जिन्हें रंग से मतलब होता है।
उन्हें मोहब्बत नसीब नही होता।।


प्यार का रंग दिल पे चढ़ता है।
नशा प्यार में बहुत होता है।
जो आँखो में ही झलाकता है।
इसलिए आँखो आँखो में होता है।।


दिन रात फूलों में उलझे रहते है।
फूलों की कहानी खुद लिखते है।
और खुदको फूल भी कहते है।
जो खुदको देकर मोहब्बत करते है।।


जय जिनेंद्र

संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ