"प्रतिभा सम्मान समारोह" से जुड़े प्रमुख बिंदुओं पर विमर्श

"प्रतिभा सम्मान समारोह" से जुड़े प्रमुख बिंदुओं पर विमर्श

सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा, झारखंड के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आज दिनांक 28 जुलाई को महासभा के वरिष्ठ संरक्षक पंडित रामशंकर मिश्र ' देवज्ञसी के आवास पर सम्पन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता, महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हरिहर प्रसाद पाण्डेय जी ने की।
इस बैठक में मुख्य रूप से 15 सितम्बर को आयोजित होने वाले "प्रतिभा सम्मान समारोह" से जुड़े प्रमुख बिंदुओं पर विमर्श किया गया। इस बैठक में प्रस्तावित आयोजन में होने वाले खर्च को ध्यान में रखकर उपस्थित पदाधिकारियों ने स्वेच्छा से संकल्पित सहयोग राशि देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त अपेक्षित धन संग्रह हेतु गणमान्य व्यक्तियों से सम्पर्क अभियान शुरू करने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। साथ ही झारखंड के विभिन्न जिलों से समारोह में प्रतिभावान छात्र- छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय पदाधिकारियों से सम्पर्क कर अभियान को गति देने के संबंध में भी चर्चा हुई।
आज की बैठक में मुख्य रूप से डॉ. हरिहर प्रसाद पाण्डेय, श्री रामशंकर मिश्र देवज्ञ, श्री ब्रजबिहारी पांडेय, डॉ. अनिल मिश्र, डॉ. सुधांशु शेखर मिश्र, श्री मनीष वैद्य के अतिरिक्त पलामू से कुछ सदस्यों की भागीदारी हुई। "प्रतिभा सम्मान समारोह" से जुड़े विभिन्न कार्यों में हुए प्रगति की समीक्षा बैठक आगामी 11 अगस्त, 2024 (रविवार) को संरक्षक, सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा झारखंड के कडरू, रांची स्थित आवास में होगी।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ