पटना के पुनाईचक में लगा कायस्थ चौपाल

पटना के पुनाईचक में लगा कायस्थ चौपाल

दिव्य रश्मि के उपसम्पादक जितेन्द्र कुमार सिन्हा जी की खास खबर |

पटना जिला में कायस्थ समागम की सफलता के लिए सभी वार्ड और मुहल्लों में लगाये जाने वाले कायस्थ चौपाल में सोमवार को पटना के पुनाईचक में लगाई गई कायस्थ चौपाल। उक्त जानकारी पटना उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता सह जीकेसी बिहार प्रदेश महासचिव संजय कुमार सिन्हा ने दी।

उन्होंने बताया कि पटना जिला के मिलर हाई स्कूल के मैदान में फरवरी, 2025 में कायस्थ समागम का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में सभी कायस्थ अपने परिवार के साथ शामिल हो सकते है, लेकिन इसके लिए आयोजन की तिथि से पूर्व कायस्थ समागम कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रत्येक परिवार को निबंधन कराना आवश्यक है।

संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि कायस्थ समागम के लिए कायस्थ चौपाल की बैठक जुलाई माह से ही प्रारंभ हो गया है। कायस्थ समागम का नेतृत्व ग्लोबल कायस्थ कॉन्फेंस कर रहा है।
पुनाईचक की कायस्थ चौपाल का नेतृत्व संगठन के बिहार प्रदेश महासचिव संजय कुमार सिन्हा ने किया।

उन्होंने बताया कि कायस्थ समागम में अधिकाधिक लोग शामिल हो सके, इसके लिए जीकेसी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष निलेश रंजन को बिहार प्रदेश सदस्यता अभियान का दायित्व सौंपा गया है।

पुनाईचक की कायस्थ चौपाल में ग्लोबल अध्यक्ष, प्रबंध न्यासी, ग्लोबल उपाध्यक्ष दीपक अभिषेक, राष्ट्रीय समन्वयक, आइटीसेल अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार सह जीकेसी प्रदेश प्रवक्ता मुकेश महान, प्रदेश महिला सेल सचिव, लीगल सेल कार्यकारी अध्यक्ष सहित अन्य लोग उपस्थित थे।हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ