Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

गुरुपूर्णिमा के माध्यम से समाज में हिंदू राष्ट्र स्थापना के कार्य में सक्रिय हो जाइए ! – हिंदू जनजागृति समिति

गुरुपूर्णिमा के माध्यम से समाज में हिंदू राष्ट्र स्थापना के कार्य में सक्रिय हो जाइए ! – हिंदू जनजागृति समिति

महान हिंदू संस्कृति का रक्षण एवं संवर्धन करने का सर्वोच्च कार्य गुरु-शिष्य परंपरा के कारण संभव हुआ। ऐसी तेजस्वी गुरु-शिष्य परंपरा का स्मरण करने के लिए और समाज में हिंदू राष्ट्र स्थापना के कार्य के लिए प्रेरणा निर्माण करने के लिए हिंदू जनजागृति समिति की ओर से इस वर्ष 21 जुलाई 2024 के दिन देशभर में बिहार के 3 जिलों सहित 67 स्थानों पर गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया है।
श्रीकृष्ण-अर्जुन, समर्थ रामदासस्वामी-शिवाजी महाराज, आर्य चाणक्य-चंद्रगुप्त, रामकृष्ण परमहंस-स्वामी विवेकानंद द्वारा किए गए कार्यों के कारण धर्मस्थापना का कार्य और राष्ट्र उद्धार का कार्य हुआ। गुरु की कृपा प्राप्त करने के लिए हमें गुरु के धर्मस्थापना के यानी हिंदू राष्ट्र स्थापना के कार्य को अपनाना चाहिए। इसके बारे में विस्तृत विवेचना हो, इसके लिए हिंदू जनजागृति समिति की ओर से समस्तीपुर जिले में निम्नलिखित स्थान पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

रविवार 21 जुलाई 2024

  • स्थल 1 : खाटू श्याम मंदिर,गोला रोड ,समस्तीपुर * समय : शाम 4.30 बजे
  • स्थल 2 : चैम्बर ऑफ कॉमर्स, छोटी सरैयागंज, मुजफ्फरपुर * समय : शाम 4.30 बजे
  • स्थल 3 : चित्रगुप्त समाज बिहार, पुलिस कालोनी के सामने,अनिसाबाद, पटना 
 * समय : शाम 5 बजे

इस महोत्सव में श्री व्यासपूजन और पूज्य भक्तराज महाराज की प्रतिमा का पूजन (गुरुपूजन) किया जाएगा। ‘आनंद प्राप्ति और रामराज्य की स्थापना के लिए साधना’ इस विषय पर मान्यवर वक्ता का मार्गदर्शन होगा। साथ ही विविध विषयों पर आध्यात्मिक, राष्ट्र और धार्मिक ग्रंथों की प्रदर्शनी, साथ ही राष्ट्र-धर्म विषयक पोस्टर प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी l


हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ