मातृ उद्बोधन आध्यात्मिक केन्द्र कंकड़बाग स्थित राजा उत्सव कम्युनिटी हॉल में मनायेगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातृ उद्बोधन आध्यात्मिक केन्द्र कंकड़बाग स्थित राजा उत्सव कम्युनिटी हॉल में मनायेगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव

दिव्य रश्मि के उपसम्पादक जितेन्द्र कुमार सिन्हा जी की खास खबर |
मातृ उद्बोधन आश्रम आध्यात्मिक केन्द्र, अशोक नगर, कंकड़बाग, पटना द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी 21 जुलाई (रविवार) 2024 को गुरु पूर्णिमा मनायेगा। उक्त जानकारी मातृ उद्बोधन आश्रम आध्यात्मिक केन्द्र के स्मारिका के सम्पादक सुरेन्द्र कुमार रंजन ने देते हुए बताया कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान के साथ- साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में धार्मिक पत्रिका और कैलेंडर का लोकार्पण भी होगा।
उन्होंने बताया कि मातृ उद्बोधन आश्रम आध्यात्मिक केन्द्र के संचालक ठाकुर अरुण कुमार सिंह ने कहा है कि प्रातः 8:30 बजे आश्रम से सद्गुरु जी की चरण पादुका को भक्त अपने सिर पर रखकर कार्यक्रम स्थल (राजा उत्सव कम्युनिटी हॉल) पर पहुंचेंगे। इसके बाद सद्गुरु जी का पूजन किया जाएगा। इसके बाद नौ कन्याओं द्वारा सद्गुरु जी का स्वागत किया जाएगा एवं उनकी आरती की जाएगी। आरती के बाद मुख्य अतिथि का स्वागत और मुख्य अतिथि के द्वारा स्मारिका एवं कैलेंडर का लोकार्पण किया जाएगा। इसके बाद मुख्य अतिथि का संबोधन होगा।
उन्होंने बताया कि संध्या 3:30 बजे से 5:00 बजे तक गुरु भाई एवं बहनों द्वारा भजन कीर्तन और 5:00 बजे सद्गुरु जी का मंच पर आगमन, नौ कन्याओं द्वारा सद्गुरु जी का स्वागत गान एवं मंगल आरती होगा। इसके बाद ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ सत्येन्द्र कुमार सिन्हा एवं विशिष्ट अतिथि सर्जन डॉ अनिल कुमार का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर भजन संध्या का उद्घाटन किया जाएगा। तत्पश्चात दोनों अतिथियों द्वारा अभिभाषण होगा।
उन्होंने बताया कि भजन संध्या के समापन के बाद ट्रस्ट के संचालक ठाकुर अरुण कुमार सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ