राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ द्वारा आयोजित हुआ सम्मान समारोह

दिव्य रश्मि के उपसम्पादक जितेन्द्र कुमार सिन्हा जी की खास खबर |
राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रविवार को आयुष्मान भारत फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर के गुप्ता को सम्मानित किया गया। यह सम्मान डॉ गुप्ता द्वारा सामाजिक कार्यों और प्रदेश के विभिन्न जिलों मे जाकर दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रो मे लगाए गए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के लिए दिया गया है।
उक्त कार्यक्रम मे आयुष्मान भारत फाउंडेशन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिन्हा को सक्रीय भूमिका के लिए सम्मानित किया गया I
सम्मान प्राप्त करते हुए डॉ आर के गुप्ता ने आयोजक समिति को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सम्मान हमारी समाज के प्रति जिम्मेदारी को और बढ़ाता है I
उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ के अध्यक्ष ने डॉ आर के गुप्ता को राष्ट्रीय डॉ संघ का अध्यक्ष और जितेन्द्र कुमार सिन्हा को राष्ट्रीय मीडिया अध्यक्ष घोषणा किया।
उक्त अवसर पर संगठन के सभी सदस्यों ने डॉ गुप्ता और जीतेन्द्र कुमार सिन्हा को अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऐं दी।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com