पुरोहित

पुरोहित

पुरोहित पुर का हित तो करिए।
लूट रहे पुर बड़े - बड़े ठग पुर की रक्षा करिए।
आपकी वाणी बोल रहे ठग सावधान ही रहिए।
भ्रमित कर रहे पूरे पुर को भ्रम का निवारण करिए।
अपना उल्लू कर रहे सीधा उनसे जरा निपटिए।
पुर में सेंध लगाने वाले बाबाओं से मिलिए।
शास्त्र ज्ञान कितना है उनका शास्त्रार्थ भी करिए।
गलत धर्म उपदेश करें तो पर्दाफाश भी करिए।
पुर की दान दक्षिणा से बाबा की कोठी मत भरिए।
दीक्षा शिक्षा सत्य सनातन धर्म का आपही दीजिए।
उल्टा सीधा ज्ञान बांटते उनको नंगा करिए।
सत्य सनातन सिद्धांतों का सही विवेचन करिए।
रटे रटाए मंत्रों से बस उदर भरण मत करिए।
मंत्रों के सही अर्थ बताकर अज्ञानता भी हरिए।
उल्टा सीधा ध्यान सिखाने वालों से भी मिलिए।
सही ध्यान की विधि बताकर सत्य प्रचारित करिए।
आप हैं मुखिया हिंदू धर्म के धर्म की रक्षा करिए।
हिंदू धर्म की अच्छाइयों से सब को अवगत करिए।
मठ मंदिर के स्तर को अब ऊंचा और भी करिए।
आकर्षण का केंद्र हो मंदिर ऐसा चिंतन करिए।
बच्चे युवा भी जुड़े रहें इसका भी ध्यान तो रखिए।
घर- घर जाकर परिवारों में धर्म की बातें करिए।
भटक रहे जो ईधर उधर उनका संशय तो हरिए।
बहुत तरह के यज्ञ कराए अब ज्ञान यज्ञ कुछ करिए।
गीता रामायण की चर्चा जन- जन में जा करिए।
एकजूट अपना समाज हो ऐसा जो हो करिए।
-सुशील कुमार मिश्र
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ