अगर नहीं हनक तुममें, सरकार नहीं चल सकती,

अगर नहीं हनक तुममें, सरकार नहीं चल सकती,

बदले की आग न हो तो, तकरार नहीं चल सकती।
क्षमादान का हक उसको, जो सक्षम ताकतवर हो,
कमजोर किसी को माफी दे, बात नहीं चल सकती।


चिड़िया सी औकात है जिसकी, दाना चुगने आया,
दिये निवाले दया भाव से, खाकर मन भरमाया।
आँख दिखाने लगा सोचकर, उसको यह अधिकार,
मानवता भी कमजोरी, चिड़िया ने हमको समझाया।


कब तक धमकी और निंदाओं से काम चलेगा,
कब तक हमदर्दी और दबावों से देश चलेगा?
समय आ गया औकात बता दो, इन दुष्टों को,
आतातायी को मौत, स्वाभिमान से मुल्क चलेगा।


कुछ राष्ट्र की सीमाओं पर, बैठे हैं डेरा डाले,
बना रहे बंधक दिल्ली, किसानों को लूटने वाले।
चिड़िया कौऐ भी मिले, अराजक तत्वों के साथ,
नैतिकता पर आरोप लगाते, ये अनैतिकता वाले।

अ कीर्ति वर्द्धन
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ