Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

हमारा हिंदुस्तान

हमारा हिंदुस्तान

- सोनल मंजू श्री ओमर

दुनिया में जो सबसे महान है।
ये हमारा अपना हिंदुस्तान है।।


हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई,
बनके रहते हो जहाँ भाई-भाई,
एकता जिस देश की पहचान है।
ये हमारा अपना हिंदुस्तान है।।


महाराणा प्रताप, वीर शिवाजी,
मंगल पांडे, लक्ष्मीबाई जिसकी
गौरवमयी इतिहास बनी शान है।
ये हमारा अपना हिंदुस्तान है।।


जिन वीरों ने अंग्रेजों के चंगुल से
देश को आजाद कराने में कर दिया,
हँसते-हँसते प्राणों का बलिदान है।
ये हमारा अपना हिंदुस्तान है।।


शरहद पर दुश्मनों को मारकर
देश के लिए सैनिक शहादत में,
तिरंगे को बनाते परिधान है।
ये हमारा अपना हिंदुस्तान है।।


कर्तव्यों का पालन करनेवाला
वह प्रत्येक इंसान देशभक्त है,
जिसकी जुबां पर राष्ट्रगान है।
ये हमारा अपना हिंदुस्तान है।।


- सोनल मंजू श्री ओमर
राजकोट, गुजरात
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ