बदलता मौसम

बदलता मौसम

बदलते हुए मौसम का
स्वभाव अलग होता है।
कही गर्मी कही सर्दी
उसके स्वभाव में आता है।
इसलिए हर किसी का
स्वभाव बदलता रहता है।
जो प्रकृति के अनुसार
सदा ही चलता रहता है।।

सभी के जीवन में देखों
बहुत बदलाव आता है।
क्या पेड़ पौधे और पक्षी
सभी बदलने लगते है।
इसी तरह से जीव-जंतु
और नर-नारी बदलते है।
जो मौसम को ही अपना
आधार मानकर जीते है।।

अगर मौसम खुश मिजाज हो
तो प्रेम उमड़ पड़ता है।
सभी को मौका मिल जाता
प्रेम मोहब्बत करने का।
घटायें कालि हो या
हो वो चाँद सी सुंदर।
लूभाति है सभी को
ये अपने-अपने अनुसार।।

मौसम का और धरा का
बड़ा ही गैहरा नाता है।
जो बदलते हुए मौसम में
दिखाई सबको पड़ता है।
इसलिए धरा और
मौसम साथ रहते है।
जिस की संरचना भी
बनाने वाले ने की है।।

जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ