Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

बुद्धिजीवी अपनी सामाजिक दायित्व को समझें:- फिल्म स्टार राजेश खन्ना

बुद्धिजीवी अपनी सामाजिक दायित्व को समझें:- फिल्म स्टार राजेश खन्ना 

गया /डॉक्टर विवेकानंद पथ गोल बगीचा स्थित डॉक्टर विवेकानंद मिश्र के आवास पर फिल्मी दुनिया के जाने-माने हस्ती राजेश खन्ना से एक भेंट वार्ता में पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक प्रश्न की वर्तमान में बुद्धिजीवियों की सामाजिक भूमिका क्या होनी चाहिए? उन्होंने कहा चुकी समाज को सही दशा दिशा देने के साथ सुचारू रूप से समाज संचालन का दायित्व बुद्धिजीवियों पर ही होता है। समाज के जागरूक लोगों को खासकर बुद्धिजीवियों को मानवीय समाज में शांति सद्भाव एकता को बनाए रखने की जिम्मेदारी होती है। किंतु वर्तमान में ऐसा लगता है कि बुद्धिजीवी अपने दायित्व से पीछे हट रहे हैं। समाज में व्याप्त विभिन्न समस्याओं पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए तमाम सामाजिक समस्याओं के निराकरण के लिए एकमात्र बुद्धिजीवियों को आगे आने पर बल दिया। इस मौके पर विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े कवित्री रानी मिश्रा ने भी सभी राजनीतिक दलों को दलगत भावनाओं से ऊपर उठकर राष्ट्रव्यापी समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होने की आवश्यकता पर बल दिया इसके अलावे बड़ी संख्या में यहां उपस्थित लोगों ने भी उनके विचारों का समर्थन किया जिसमें बिहार प्रदेश राजद की वरिष्ठ नेत्री रूबी देवी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भुवन राम रोहित शर्मा लवली देवी राजेश कुमार ज्योतिष शिक्षा एवं शोध संघ संस्थान के निदेशक डॉक्टर ज्ञानेश भारद्वाज मुंबई से राजेश खन्ना जी के साथ आए माधवी सिंह एवं ज्ञान जी सुनील यादव अजय मिश्रा कौटिल्य मंच के बजट सदस्य तराना तसलीमा इरशाद एवं चांदनी आरिफ अभय सिंह संजय आदि उल्लेखनीय हैं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ