स्वतंत्रता दिवस मनायें

स्वतंत्रता दिवस मनायें

अंजनी कुमार पाठक
स्वतंत्रता दिवस मनायें
आजादी के दीवानों को
वीर शहीदों की यादों को
फांसी के फँदे को जो चूमा
भावी पीढी को बतलायेँ
स्वतंत्रता दिवस मनायें
देश है तो जान है
राष्ट्रहित मेँ यह प्राण है
मातृभूमि के लिये खून बहाओ
सत्ता लोलुप को समझायें
स्वतंत्रता दिवस मनायें
आबादी पर रखना है नियंत्रण
इसमें पलते देश के दुश्मन
भ्रष्ट लूटेरे आतँकी को
यमराज का घर दिखलायेँ
स्वतंत्रता दिवस मनायें
स्वर्ग -सा सुन्दर देश हमारा
सनातन सँस्कृति गँगा की धारा
विश्वबन्धुता भाईचारा
प्रेम शाँति सुधा रस बरसायेँ
स्वतंत्रता दिवस मनायेँ
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ