Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

पति-पत्नी की समस्याओं को काउंसलिंग मीटिंग से सुलझाने की पहल की भारतीय मानव अधिकार रक्षक

पति-पत्नी की समस्याओं को काउंसलिंग मीटिंग से सुलझाने की पहल की भारतीय मानव अधिकार रक्षक

दिव्य रश्मि के उपसम्पादक जितेन्द्र कुमार सिन्हा की कलम से |
पति-पत्नी की समस्याओं को काउंसलिंग मीटिंग से सुलझाने की पहल की भारतीय मानव अधिकार रक्षक। उक्त जानकारी भारतीय मानव अधिकार रक्षक के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि पति-पत्नी की आपसी मामले को सुलझाने के लिए भारतीय मानव अधिकार रक्षक संस्था के पटना स्थित मुख्य कार्यालय में काउंसलिंग मीटिंग रखी गई थी। पूरी मीटिंग की निगरानी संस्थान की संस्थापिका रीता सिन्हा ने स्वयं की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि रविवार को पति पत्नी के आपसी मामले को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों को बुलाया गया था था और दोनों पक्षों की बात को सुनी गई। दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते है। युवती की ओर से पति के सामने मांग रखी कि विवाह के समय किए गए खर्च को वापस किया जाय। दोनों पक्षों को सुनने के बाद संस्थापिका रीता सिन्हा ने दोनों पक्षों को 15 दिनों का समय दी, ताकि वे लोग अच्छी तरह से सोच समझकर फैसला ले। अब अगली बैठक में देखना होगा की वे लोग क्या निर्णय लेते हैं।
बैठक में भारतीय मानव अधिकार रक्षक की संस्थापिका रीता सिन्हा के साथ अध्यक्ष (मीडिया विभाग) जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना जिला उपाध्यक्ष आरती श्रीवास्तव, महासचिव गीता प्रसाद, सचिव रमा गुप्ता एवं नालंदा जिला अध्यक्ष संजय कुमार शामिल थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ