देश हमारा सबसे प्यारा

देश हमारा सबसे प्यारा

सविता शुक्ला
देश हमारा सबसे प्यारा
हम तिरंगा लहराते हैं
शहीदों की
अपनी माटी को हम सिर से लगाते हैं
गांव गांव में फैली हरियाली
शहरों की सुव्यवस्थित प्रणाली है
देश का मान ऊँचा रखते हैं
चंद्रयान की सफलता भी पाते हैं
देश हमारा सबसे प्यारा
हम तिरंगा लहराते हैं
स्वतंत्रता सेनानियों की
बलिदानों की गाथा हम आज भी गाते हैं
विज्ञान की महत्ता बढ़ा रहे हैं
ऋषियों की वाणी भी गा रहे हैं
आयुर्वेद को अपना कर
हम अपनी विरासत को भी आगे ला रहे हैं
देश हमारा सबसे प्यारा
हम तिरंगा लहराते हैं
दुश्मनों को धूल में मिलाकर
हम जयकारा लगाते हैं.
जय हिंद-
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ