प्रेमशंकर सिन्हा के निधन से शोक की लहर

प्रेमशंकर सिन्हा के निधन से शोक की लहर

  • शहीद जगत्पति के भांजे थे प्रेमशंकर सिन्हा
हमारे औरंगाबाद जिला संवाददाता अरविन्द अकेला की खबर
औरंगाबाद, (दिव्य रश्मि)।स्थानीय कर्मा रोड स्थित सर्वोदय नगर निवासी ,1942 की क्रान्ति के महानायक शहीद जगत्पति के भांजे एवं वरीय कवि रमन सिन्हा के 95 वे वर्षीय पिता प्रेमशंकर सिन्हा का निधन हो गया जिससे सर्वोदय नगर एवं स्थानीय ग्राम सोरी के ग्रामवासियों में शोक की लहर है। श्री सिन्हा काफी दिनों से बीमार चल रहे थे।
श्री सिन्हा धर्म-परायण, कर्तव्य परायण एवं सामाजिक प्रवृति के मृदुभाषी इन्सान थे ।स्वर्गीय श्रीसिन्हा के छोटे मामा शहीद जगत्पति कुमार एवं बड़े मामा सरयू प्रसाद असम,
राजस्थान एवं हरियाणा के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे। प्रेमशंकर सिन्हा नवीनगर के सोरी ग्राम के मूल निवासी थे। उनका अंतिम दाह संस्कार स्थानीय अदरी नदी के धाट पर किया गया जहां उन्हें मुखाग्नि उनके बड़े सुपुत्र श्री अमन कुमार सिन्हा ने दी।श्री सिन्हा अपने पीछे चार सुपुत्र, दो सुपुत्री,सहित कई नाती, नतिनी, पोता पोती छोड़ गये हैं।श्री सिन्हा दो भाईयों एवं एक बहन में सबसे बड़े थे।श्री सिन्हा 1990 में तत्कालीन एकीकृत बिहार के गढ़वा के प्रखंड कार्यालय में सहकारिता विभाग में सहायक निबंधक निबंधक के पद से रिटायर किये थे। वर्तमान समय में गढवा झारखंड में पड़ता है।
स्वर्गीय श्री प्रेमशंकर सिन्हा के निधन पर ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, रागिनी रंजन,नव बिहार टाइम्स के प्रधान संपादक कमल किशोर श्रीवास्तव, सोनवर्षा वाणी के प्रधान संपादक श्री राम अम्बस्ट,जेपी सेनानी अजय कुमार श्रीवास्तव,सीनियर सिटीजन महेन्द्र प्रसाद, वरीय कवि,कथाकार व स्वतंत्र पत्रकार अरविन्द अकेला, जीकेसी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक,राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार सिन्हा,कला व सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार,राजेश सिन्हा, दीपक बलजोरी,अभय सिन्हा,संजय सिन्हा एवं उदय सिन्हा सहित सैकडों लोंगो ने श्रीप्रेमशंकर सिन्हा के प्रति अपना शोक प्रकट किया है।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ