रक्षा बंधन उत्सव उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न

रक्षा बंधन उत्सव उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न

स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर, शास्त्री नगर, पटना के तत्वावधान में भाई- बहनों के अगाध प्रेम का उत्सव रक्षा बंधन के पावन अवसर पर विद्यालय के भैया -बहनों के बीच रक्षा बंधन उत्सव मनाया गया। वहीं शास्त्री नगर स्थित सेवा बस्ती में आचार्या श्रीमती सीमा सिंह जी के नेतृत्व में रक्षा बंधन उत्सव मनाया गया। यहां रहने वाले लोगों ने बड़े ही हर्ष के साथ रक्षा बंधन उत्सव में सम्मिलित हुए भैया -बहनों व आचार्य बंधु-भगिनी का जोरदार स्वागत किया एवं दक्षिणा भी प्रदान किया।अंत में भैया -बहनों व आचार्य बंधु-भगिनी का दल शास्त्री नगर, पटना थाना में उपस्थित होकर वहां के पदाधिकारीगण,आरक्षीगण एवं सभी कर्मचारियों को रक्षा सूत्र बांधा। शास्त्री नगर, पटना के थानाध्यक्ष महोदय ने सरस्वती विद्या मंदिर, शास्त्री नगर, पटना के इस पहल को सराहना करते हुए कहा कि रक्षा बंधन उत्सव भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है।इस उत्सव के माध्यम से भाई- बहनों के बीच प्रेम की भावना को प्रदर्शित करता है।साथ ही साथ वर्तमान पीढ़ी एवं आगामी पीढ़ी को इस ऐतिहासिक एवं पौराणिक उत्सव को समझने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम के अंत में थानाध्यक्ष महोदय सहित अन्य अधिकारीगण के द्वारा सभी बहनों को दक्षिणा भी प्रदान किया गया। सरस्वती विद्या मंदिर, शास्त्री नगर, पटना के प्रधानाचार्य श्री राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि अपने संगठन के द्वारा हर वर्ष ऐसे कार्यक्रमों को प्रमुखता से मनाया ही नहीं जाता बल्कि एक दूसरे की सुरक्षा का संकल्प लिया जाता है और उसे हरसंभव निभाने का प्रयास होता है।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ