जिंदगी का राज

जिंदगी का राज

मेरी मुस्कान का राज
लोग पुछते हैं I
क्योंकि,
मैंने कभी दर्द की
नुमाइश नही की I
जिंदगी से जो मिला
उसे कबूल किया I
किसी चीज की मैंने
कोई फरमाइश नही की I१I


मुश्किल है यारो मुझे समझ पानाI
क्योंकि,
जीने के अलग है अंदाज मेरे I
जब जहां जो मिला अपना लिया I
ना मिला उसकी ख्वाहिश नही की।2I


भले ही जमाने ने
दर्द लाखो दिये हो।
क्योंकि ,
मैंने हमेशा परिस्थितियों से
लड़ना जो सीखा है।
मिली कामयाबी तो भी
ज्यादा खुश नही हुआ।
न मिली तो भी गमों की
शिकायत न की।३।


जब भी सफलता ने
कदमों को चूमा।
क्योंकि,
मैंने संघर्ष करने से कभी
हार जो न मानी।
दिलो जान से हमनें
इसे जो अपनाया है।
परिणाम आने पर भी
इसे तबज्जो न दिया।४।
यही राज है मेरा
जिंदगी को जीने का।।


जय जिनेंद्र

संजय जैन "बीना" मुंबई


हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ