Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

गठबंधन

गठबंधन

तेरे मेरे मिलन से
हम लोग खुश है।
मानो जैसे जिंदगी अब
करीब आ गई हो।
जतन किये थे हमने
इसलिए मिल गये हो।
और मेरी जिंदगी में
फूल खिला दिये हो।।


प्यार मोहब्बत करते नही तो
हम दोनों मिल नहीं पाते।
जिंदगी की हकीकत को
हम समझ नही पाते।
और जीवन साथी हम
कभी बन नहीं पाते।
और हम दोनों शयाद
एकाकी जीवन बिताते।।


संसारिक जीवन जीने को
हमसफर तो एक चाहिए।
जो कदम से कदम मिलाकर
साथ निभाये उम्र भर।
और बनकर मेरी संगनी
धर्म निभाये वो अपना।
इसी तरह की जोड़ी को
सब लोग कहते गठबंधन।
हमसब कहते गठबंधन।।


जय जिनेंद्र

संजय जैन "बीना" मुंबई


हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ