मानव अधिकार रक्षक ने अपने कार्यालय परिसर में किया झंडोतोलन

मानव अधिकार रक्षक ने अपने कार्यालय परिसर में किया झंडोतोलन

दिव्य रश्मि के उपसम्पादक जितेन्द्र कुमार सिन्हा की कलम से |
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय मानव अधिकार रक्षक ने दीघा स्थित कार्यालय परिसर में किया झाड़ोतोलन। उक्त जानकारी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि में भारतीय मानव अधिकार रक्षक की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रितु कुमारी के द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया था, जहां उन्होंने झंडोतोलन की।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय मानव अधिकार रक्षक की ओर से संस्था के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दीपक कुमार ने दीघा स्थित कार्यालय परिसर में ही मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया , जहां लगभग 50 बच्चों एवं महिलाओं को निःशुल्क जांच किया गया और आवश्यकता अनुसार उन्हें निः शुल्क दवाई भी दिया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में भारतीय मानव अधिकार रक्षक की संस्थापिका रीता सिन्हा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रितु कुमारी, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दीपक कुमार, नालंदा जिला अध्यक्ष संजय कुमार ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और बच्चों को स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि देश के ऐतिहासिक पर्व को बाकी पारंपरिक त्योहारों के तरह ही मनाना चाहिए।
उन्होंने बताया कि झंडोतोलन कार्यक्रम में भारतीय मानव अधिकार रक्षक की संस्थापिका रीता सिन्हा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रितु कुमारी, कानूनी सलाहकार सपना कश्यप, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दीपक कुमार, नालंदा जिला अध्यक्ष संजय कुमार, पटना जिला मीडिया सचिव तरुण कुमार, पटना जिला महासचिव गीता प्रसाद, पटना जिला सचिव रमा गुप्ता, सक्रिय सदस्य रवि शंकर उपस्थित रहें।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ