Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

कोर कसर सब पूरी हो गई

कोर कसर सब पूरी हो गई,

जीना अब मजबूरी हो गई।
घिरी घटा चहूँ और,
न जाने कब होगी भोर?
बता दो मुझको कान्हा
जता दो मुझको कान्हा।
द्वापर में तो एक कंस था
अत्याचार हुआ था भारी।
आज घिरे सब चहूँ ओर
अत्याचारों का ओर न छोर।
मुक्ति मार्ग सिखा दो कान्हा,
सत्य राह दिखा दो कान्हा।
सत्ता सुख में लिप्त हैं सत्ता
त्रस्त सभी नर और नारी।
सन्ताने निरंकुश सी दिखती,
दिखती बेबसी और लाचारी?
कोई उपाय बताओ कान्हा,
संकट मुक्त कराओ कान्हा।
अ कीर्ति वर्द्धन

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ