हिन्दू राष्ट्र

हिन्दू राष्ट्र

अब मेरे देश की संस्कृति को बचाया जाए,
नेताओं की कुटिल सियासत से देश बचाया जाए।
लिखा है भारत की संस्कृति में भाईचारे से रहना,
अलगाववाद की भाषा से मुल्क बचाया जाये।
“मानवता” भारतीय जीवन शैली का प्रथम सूत्र,
मानव में मानवता का समावेश कराया जाये।
सनातन धर्म का सार है “वसुधैव कुटुंबकम्“,
“सर्वे सन्तु निरामया“ का भाव बताया जाये।
कुछ करते बात एक और नया धर्म बनाने की,
उनको भी सनातन धर्म का सार बताया जाये।
जाति-धर्म, छुआछूत, क्षेत्रवाद, दौर की बाते भुला,
भारत को विवेकानद का “हिन्दू राष्ट्र” बनाया जाये।

अ कीर्ति वर्द्धन
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ