लिखें है नाम दुनिया में

लिखें है नाम दुनिया में

डा उषाकिरण श्रीवास्तव

लिखें है नाम दुनिया में
लहू से आज हम अपने
लिखें है आसमां से
सरहदों के पार हम अपने
ये हिन्दुस्तान है अपना,
ये हिन्दुस्तान है अपना।
लिखें है उस हिमालय पर
जहां से फूटकर निकली है
गंगा धारा खुद अपने
जहां हर-पल में उठता है
नया तूफान खुद अपने,
ये हिन्दुस्तान है अपना, 
ये हिन्दुस्तान है अपना।

जहां हर-सांस में लिखा
वतन से प्यार खुद अपने
जहां हर-धडकने करती
वतन से प्यार खुद अपने
ये हिन्दुस्तान है अपना, 
ये हिन्दुस्तान है अपना।

संपादक -वसुंधरा, मुजफ्फरपुर, बिहार।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ